---Advertisement---

कांवड़ मेला 2025: एसएसपी ने श्रद्धालुओं का पुष्प मालाओं से किया स्वागत…

By: Naveen Joshi

On: Thursday, July 17, 2025 10:56 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

श्रद्धालुओं को फल-मिष्ठान वितरित कर दी शुभकामनाएं, पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन कर बांटे बरसाती और छाते

देहरादून,
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा आज ऋषिकेश, रानीपोखरी व रायवाला क्षेत्रों का भ्रमण कर कांवड़ मेले हेतु किए गए पुलिस प्रबंधों का निरीक्षण किया गया। भ्रमण के दौरान एसएसपी देहरादून ने कांवड़ मेले में आए श्रद्धालुओं का स्वागत पुष्पमालाएं पहनाकर किया तथा उनसे संवाद कर उनकी यात्रा की जानकारी ली। श्रद्धालुओं को फल, पेय पदार्थ और मिष्ठान वितरित कर उनकी सुगम व सुरक्षित यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

एसएसपी द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से वार्ता कर उनका उत्साहवर्धन किया गया एवं उन्हें बरसात के मौसम को देखते हुए बरसाती व छाते वितरित किए गए। साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे न केवल अपनी ड्यूटी के प्रति सजग रहें, बल्कि अपने स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान रखें।

भ्रमण के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना रायवाला का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों की समीक्षा की गई और उन्हें नियमित रूप से अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए। सीसीटीएनएस, एनसीआरबी, सीएम पोर्टल, ई-डिस्ट्रिक्ट जैसे पोर्टलों के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण हेतु स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए।

एसएसपी देहरादून ने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, किसी भी संभावित विवाद की स्थिति में त्वरित और कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों, वांछित एवं ईनामी अपराधियों की जानकारी लेकर उनके विरुद्ध समयबद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करने पर विशेष बल दिया।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment