तेज़ रफ्तार ट्रक पलटा, 11 कांवड़ यात्री घायल; पुलिस ने दिखाई त्वरित तत्परता
देहरादून, रानीपोखरी से ऋषिकेश की ओर आ रहे कांवड़ यात्रियों से भरा एक ट्रक (संख्या HR69A-9323) काली माता मंदिर के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। यह हादसा नटराज चौक से लगभग 3-4 किलोमीटर पहले हुआ। सूचना मिलते ही ऋषिकेश कोतवाली व थाना रानीपोखरी से पुलिस बल त्वरित रूप से मौके पर पहुँचा।
पुलिस द्वारा दुर्घटना में घायल 11 कांव
ड़ यात्रियों को तुरंत एम्बुलेंस की सहायता से उपचार हेतु ऋषिकेश अस्पताल भिजवाया गया, जबकि अन्य यात्रियों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया।
प्रारंभिक जांच में पाया गया कि ट्रक में कुल 28 कांवड़ यात्री सवार थे। दुर्घटना में घायल सभी व्यक्तियों को हल्की चोटें आई हैं और किसी की भी स्थिति गंभीर नहीं है। वर्तमान में घटनास्थल पर यातायात पूर्णतः सामान्य है।
घायल यात्रियों की सूची इस प्रकार है:
- सनी पुत्र ओमप्रकाश
- शेखर पुत्र राजेंद्र
- प्रवीण पुत्र सतपाल
- तरसेन पुत्र रंजीत
- रवि पुत्र गुरविंदर
- रोहित पुत्र सुभाष
- वंश पुत्र सिकंदर
- विक्रम पुत्र जसपाल
- सावन पुत्र सुमेर चंद
- रजत पुत्र भगवान दास
- नितिन
सभी घायल यात्री हरियाणा राज्य के कैथल जिले के ग्राम सीमन के निवासी हैं।
दून पुलिस की त्वरित कार्यवाही से समय पर राहत एवं बचाव कार्य सफल रहा, जिससे किसी भी बड़ी अनहोनी को टाला जा सका।
