---Advertisement---

कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर SSP देहरादून स्वयं मैदान में उतरे

By: Naveen Joshi

On: Saturday, July 19, 2025 10:43 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

रिस्पना पुल से ISBT तक किया भ्रमण, सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन का लिया जायजा

देहरादून,
वर्तमान में चल रही कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत  SSP देहरादून द्वारा आज रिस्पना पुल से लेकर आईएसबीटी तक भ्रमण कर यात्रा से जुड़े सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

SSP देहरादून ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रियों के वाहनों का संचालन केवल पूर्व-निर्धारित रूटों से ही सुनिश्चित किया जाए तथा शहर के भीतर इन वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लागू रहे।

यात्रा में शामिल वाहनों में लगाए जाने वाले डीजे उपकरणों की ध्वनि मानकों के अनुसार सीमित हो, इस संबंध में भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया। निर्धारित ऊंचाई से अधिक वाले डीजे सेटअप को हटवाने के लिए कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।

इसके अतिरिक्त, SSP देहरादून ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन भी किया और उन्हें सजग रहते हुए ड्यूटी का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

देहरादून पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा के सकुशल संचालन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment