Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

दूसरे चरण के चुनाव में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने झोकी ताकत*

 

अल्मोड़ा,
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अल्मोड़ा जनपद में दूसरे चरण के मतदान से पहले चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोक दी है।  भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के क्षेत्र में जाकर जन समर्थन की अपील की।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने ज्यूला में सकनियाकोट जिला पंचायत क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य पद से भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी महेश नयाल के समर्थन में चुनाव प्रचार और जनसभा की।

बाद रेखा आर्या गांव नौला पहुंची और जिला पंचायत क्षेत्र धामस से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के समर्थित प्रत्याशी पूरन आर्या के समर्थन में जनसंपर्क और जनसभा की।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि जिला पंचायत सदस्य चुनाव में भाजपा के उम्मीदवारों को जिताकर डबल इंजन की सरकार में एक इंजन और जोड़ना है, जिससे क्षेत्र के विकास में और तेजी आ सके।

उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी भाजपा के प्रत्याशी परचम लहराएंगे। रेखा आर्या ने कहा कि भाजपा हमेशा से विकास की राजनीति करती आई है और इसका प्रमाण इन चुनावों में भी देखने को मिलेगा।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, ललित लटवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रौतेला जी, गंगा बिष्ट, रणजीत सिंह भंडारी, मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल, आनंद डंगवाल, सुंदर भोजक, अरविंद बिष्ट, संजय बिष्ट, विनीत बिष्ट, दीपक बोरा, लता बोरा, किरण पंत,
विपिन पाठक , महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लीला बोरा, प्रताप बिष्ट, कृपाल सिंह, आरडी जोशी, नरेंद्र बिष्ट, नारायण सिंह, हेमचंद तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

ग्राफिक एरा में ‘सुपरचार्ज–26’, छात्रों ने सीखे ऐप निर्माण के गुर

cradmin

जीएमवीएन की बुकिंग पहुंची बारह करोड़ के पार

prabhatchingari

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरी विशाल के दर्शन, पूजा-अर्चना कर देश प्रदेश की सुख समृद्धि कामना की

prabhatchingari

उत्तराखंड: युवा महोत्सव का आगाज, सीएम ने किया शुभारंभ

prabhatchingari

मुख्यमंत्री ने कलश यात्रा को दिखाई हरी झंडी

cradmin

तनिष्क फुटबॉल एकेडमी ने दिखाया जलवा, बाइचुंग भूटिया टूर्नामेंट में 3-1 से दर्ज की जीत

cradmin

Leave a Comment