,
श्रीकेदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग से आगे लगातार हो रहे भूस्खलन के चलते मार्ग आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। सुरक्षा की दृष्टि से श्रीकेदारनाथ यात्रा को फिलहाल गौरीकुंड में अस्थायी रूप से रोका गया है।
घटना की सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट सोनप्रयाग से उप निरीक्षक श्री अशिष डिमरी के नेतृत्व में टीम तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई। SDRF टीम ने मौके पर पहुँचकर सतर्कता एवं साहस के साथ राहत कार्य प्रारंभ किए।
PWD की टीम द्वारा वैकल्पिक मार्ग के निर्माण का कार्य तेजी से किया जा रहा है, ताकि यात्रियों की आवाजाही पुनः बहाल की जा सके।
इस दौरान SDRF टीम ने मार्ग के ऊपरी हिस्से में फंसे लगभग 100 यात्रियों को सुरक्षित रूप से पार कराया। टीम द्वारा लगातार क्षेत्र में निगरानी व सहायता कार्य जारी है। SDRF किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तत्परता से तैनात है।
