Advertisement

चमोली में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन, वीर नारियां सम्मानित

By: Naveen Joshi

On: Sunday, July 27, 2025 6:59 PM

Google News
Follow Us
------

गोपेश्वर (प्रदीप लखेड़ा)
चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में 26वां कारगिल विजय दिवस श्रद्धा और गर्व के साथ मनाया गया। जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीएम संदीप तिवारी सहित अधिकारियों और आमजन ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शहीद कृपाल सिंह की पत्नी विमला देवी रहीं। इस अवसर पर जिले के 11 शहीदों के परिजनों और वीर नारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। एनसीसी कैडेट्स और पुलिस जवानों ने शहीदों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

डीएम तिवारी ने कहा कि सैनिकों के साथ उनके परिवार भी देश सेवा में बराबर सहभागी होते हैं। उन्होंने अधिकारियों को शहीद परिवारों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश दिए।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों और वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विजेता टीमों को भी इस मौके पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, एडीएम विवेक प्रकाश सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment