Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

धर्मांतरण के कानून को और सख़्त करने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

 

*ऑपरेशन कालनेमी की निगरानी के लिए पुलिस मुख्यालय स्तर पर गठित होगी एसआईटी*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में धर्मांतरण कानून को और सख्त बनाते हुए, जरूरी कदम भी उठाने के निर्देश दिए हैं।

सचिवालय में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड सीमांत प्रदेश होने के साथ ही सनातन की पुण्य भूमि भी है। इसलिए यहां डेमोग्राफी में बदलाव की किसी भी कोशिश को सख्ती से रोका जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस इस तरह की संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखे। धर्मांतरण कराने वाले तत्वों के जाल में फंसे लोगों को उचित परामर्श और मार्गदर्शन प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि हाल की घटनाओं को देखते हुए, धर्मांतरण कानून को और सख्त बनाए जाने की दिशा में तत्काल कदम उठाएं जाए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ऑपरेशन कालनेमी भी ऐसे तत्वों पर लगाम लगाने में सफल रहा है। इस मुहिम को आगे भी चलाए जाने की जरूरत है, इसलिए पुलिस मुख्यालय के स्तर पर, इसकी निगरानी के लिए एसआईटी का गठन किया जाए।

Related posts

राष्ट्र निर्माण में युवा स्वयंसेवक बनें अग्रणी : डॉ. शैलेन्द्र

cradmin

मां बेटी से घर में घुसकर की मारपीट…

prabhatchingari

आपदा से निपटने की तैयारी को सुदृढ़ करने हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

cradmin

नैनबाग यमुना आश्रम बागी लुधेरा में भव्य रुप से मनाई गुरु पूर्णिमा*,

prabhatchingari

औद्योगिक विकास की ओर उत्तराखंड का सशक्त कदम : रुद्रपुर में 1 लाख करोड़ की ग्राउंडिंग सेरेमनी की तैयारी तेज

cradmin

14 अगस्त तक बारिश का अलर्ट जारी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की अपील बेवजह यात्रा ना करें।

prabhatchingari

Leave a Comment