Prabhat Chingari
उत्तराखंडदुर्घटना

जीआईसी मुवानी में एनडीआरएफ द्वारा आपदा प्रबंधन पर प्रशिक्षण

पिथौरागढ़:राजकीय इंटर कॉलेज मुवानी, पिथौरागढ़ में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) द्वारा एक दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न आपदाओं से निपटने के व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक उपायों की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण सत्र में CPR (हृदय गति रुकने की स्थिति में उपाय), FBAO (गले में रुकावट होने पर उपाय), रक्तस्राव नियंत्रण, इमरजेंसी/नॉन-इमरजेंसी मूव, भूकंप, बाढ़, अग्निकांड, आग में फंसे व्यक्तियों का रस्सी से बचाव, फ्लोटिंग डिवाइस बनाना, स्ट्रेचर बनाना, जहरीले सर्पदंश पर त्वरित उपचार सहित अन्य महत्त्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। प्रशिक्षकों ने ‘क्या करें और क्या ना करें’ की स्पष्ट जानकारी के साथ व्यवहारिक प्रदर्शन भी किया।

विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आपदा की स्थिति में संयम व सजगता से निपटने के लिए आवश्यक कौशल सीखने का प्रयास किया।  विद्यालय के प्राचार्य  मनोज ग्वाल ने NDRF टीम का आभार व्यक्त करते हुए छात्रों को इस तरह के प्रशिक्षण को गंभीरता से लेकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।

एनडीआरएफ टीम में इंस्पेक्टर योगेन्द्र कुमार, नवीन नेगी, पुस्कर चंद, सतीश कुमार, अशोक कुमार, महेंद्र महेता, सोमेश उनियाल और दीपक प्रसाद शामिल रहे।

यह प्रशिक्षण छात्रों को न केवल आपदा की स्थिति में स्वयं को और दूसरों को सुरक्षित रखने के लिए सशक्त करेगा, बल्कि समाज में आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता भी फैलाएगा।

 

Related posts

मोहब्बे वाला चौक पर बड़ा हादसा — बेकाबू ट्रक दुकान में घुसा, कई वाहन क्षतिग्रस्त

cradmin

पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा विकास : रेखा आर्या

cradmin

ऐतिहासिक पहल पर लगी मुहर, 31 पदक विजेता खिलाड़ियों का सरकारी नौकरी के लिए चयन

prabhatchingari

सोना चोरी का आरोप लगाकर खुद घिरते नजर आ रहे हैं अविमुक्तेश्वरानंद

prabhatchingari

चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार: महाराज

cradmin

पौड़ी के कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी के निलंबन के बाद मुख्य कृषि अधिकारी को किया गया सम्बद्ध, कृषि मंत्री गणेश जोशी बोले-प्रकरण पर होगी विस्तृत जांच*

prabhatchingari

Leave a Comment