Prabhat Chingari
उत्तराखंडदुर्घटना

धराली (उत्तरकाशी) में बादल फटने की घटना पर केंद्रीय गृह मंत्री ने जताया गहरा शोक

 

नई दिल्ली/देहरादून, 
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद के धराली गांव में बादल फटने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस प्राकृतिक आपदा में जन-धन की हानि पर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति सहानुभूति प्रकट की है।

शाह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से टेलीफोन पर बातचीत कर घटना की विस्तृत जानकारी ली और राज्य सरकार को केंद्र की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

गृह मंत्री ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) सहित अन्य राहत एवं बचाव एजेंसियों को तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। प्रभावित क्षेत्र में राहत कार्य तेजी से चलाए जा रहे हैं।

घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने अपना पूर्व नियोजित दौरा स्थगित कर तत्काल देहरादून रवाना हो गए हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह स्वयं हालात पर नजर बनाए हुए हैं और लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हैं। केंद्र सरकार की ओर से प्रभावित क्षेत्र में त्वरित एवं आवश्यक सहायता सुनिश्चित की जा रही है।

Related posts

मौसम ने ली करवट , बदरीनाथ-केदारनाथ व हेमकुंड साहिब में बर्फबारी, लौटी ठंड

prabhatchingari

सड़क सुरक्षा व पर्यावरण संरक्षण के लिए धामी ने दिलाई शपथ

cradmin

ग्राफिक एरा में गढ़वाली रामलीला का मंचन दर्शक हुए भावविभोर

prabhatchingari

राशिफल: आज कन्या राशि जल्दबाजी से बचें, तीन राशियों की आर्थिक स्थिति मजबूत

cradmin

साईं इंटरनेशनल रेज़िडेंशियल स्कूल ने ‘उड़ान @ 100 – इंडिया राइजिंग’ थीम के साथ मनाया 8वां फाउंडर्स डे

cradmin

केवल शब्दों से नहीं होता प्रभावी संवाद …

cradmin

Leave a Comment