Advertisement

,

भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन

By: Naveen Joshi

On: Saturday, August 16, 2025 1:46 PM

Google News
Follow Us
------

देहरादून।भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश कार्यालय का विधिवत उद्घाटन रविवार को रिंग रोड, देहरादून स्थित कार्यालय में किया गया। उद्घाटन प्रदेश प्रभारी रविंद्र त्यागी ने किया, जबकि समारोह की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर सिंह चौहान ने की।

 

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश प्रभारी रविंद्र त्यागी ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड वीर शहीदों की भूमि है और इस पावन धरती पर संगठन को आगे बढ़ाने का अवसर मिलना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर ही संगठन मजबूत बन सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे सच्चे सिपाही की तरह निष्ठा और ईमानदारी से यूनियन को सशक्त बनाने में जुटें।

 

समारोह के दौरान प्रदेश प्रभारी ने संगठन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

 

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर सिंह चौहान, राजेश नेगी, कांता कुकशाल, सुनील बलूनी, अरविंद नेगी, दीपक चौहान, शुभम बाली, आनंद त्यागी एवं दीपक त्यागी सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment