Prabhat Chingari
उत्तराखंडधर्म–संस्कृति

एसएसपी देहरादून ने पुलिस परिवार संग मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

 

देहरादून।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून ने पुलिस लाइन स्थित मंदिर में पुलिस कर्मियों और अधिकारियों के साथ श्रद्धाभाव से पर्व मनाया।

एसएसपी देहरादून ने अपने परिवार सहित विधिवत पूजा-अर्चना कर पुलिस परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना की। इस अवसर पर उन्होंने समस्त पुलिस कर्मियों को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की शुभकामनाएँ देते हुए समाज में शांति, प्रेम और सौहार्द बनाए रखने तथा पूर्ण निष्ठा व समर्पण भाव से कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।

पूजन उपरांत भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर सामूहिक आरती संपन्न की गई और उपस्थित सभी लोगों को प्रसाद वितरण किया गया।

जन्माष्टमी समारोह में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों ने भी भागीदारी निभाई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश, संयुक्त निदेशक विधि देहरादून समेत समस्त राजपत्रित अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारियों को डीएम का तोहफा स्मार्ट सिटी बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा सुविधा

cradmin

हर मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करेंगे फिल्ड ऑफिसर

cradmin

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के निदेशक (वित्त) सिपन कुमार गर्ग को ‘’भारत के विजनरी सीएफओ’’  पुरस्कार से सम्मानित

prabhatchingari

STF ने किया साइबर धोखाधड़ी के राष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार, 4 को नोटिस

prabhatchingari

इंजीनियरिंग में भी बढे महिलाओं की भागीदारी

prabhatchingari

9 वर्षीय बालिका की विधवा माँ को प्रताड़ित कर रही बीमा कंपनी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

cradmin

Leave a Comment