Prabhat Chingari
उत्तराखंडधर्म–संस्कृति

देहरादून में ‘जय श्री वराह देव🚩 मैं हिन्दू आने को तैयार’ संगठन का गठन

 

देहरादून। हिन्दू समाज को संगठित एवं सशक्त करने के उद्देश्य से राजधानी देहरादून में “जय श्री वराह देव🚩 मैं हिन्दू आने को तैयार” नामक सामाजिक संगठन का गठन किया गया। संगठन ने देहरादून को पाँच क्षेत्रों—उत्तर, दक्षिण, केन्द्रीय, पूर्व और पश्चिम—में विभाजित कर सनातन संस्कृति के पुनः जागरण, आपसी सहयोग और समाज को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया है।

संगठन की पदाधिकारी समिति में  विवेक अग्रवाल (अध्यक्ष),  शशि कान्त सिंघल (सचिव), अमित गोयल (कोषाध्यक्ष) सहित 18 सदस्य शामिल किए गए हैं। वर्ष 2025 में संगठन द्वारा 50 विद्यालयों में सनातन धर्म ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

संगठन ने तीन प्रमुख अपीलें की हैं—एनिमेटेड फिल्म “नरसिंह” को टैक्स फ्री कर विद्यालयों में प्रदर्शित किया जाए, छात्राओं को मेहंदी कला सिखाई जाए और महिला व वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा हेतु ठोस प्रयास किए जाएँ।

प्रेस वार्ता में संगठन के पदाधिकारियों के साथ जनरल मर्चेंट एसोसिएशन के  राजकुमार गोयल,  सुधीर कुमार जैन,  धन प्रकाश गोयल सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Related posts

पीपलकोटी बण्ड विकास मेले में एसपी चमोली बने संदेश के संवाहक सुरक्षा, साइबर जागरूकता और सामाजिक एकता का दिया सशक्त मंत्र

cradmin

दूरस्थ क्षेत्र आराकोट बंगाण पहुंचे विधायक दुर्गेश्वर लाल, विभिन्न विभागों के विकास कार्यो का किया अचौक निरीक्षण …

prabhatchingari

मॉल ऑफ देहरादून की छत पर कार-बाइक स्टंट, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

cradmin

पीएनबी 11 जुलाई को ग्रामीण ऋण में वृद्धि करने और किसानों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित करेगा ‘मेगा कृषि आउटरीच कार्यक्रम‘

cradmin

आंदोलनकारियों का प्रदर्शन तेज, गृह सचिव से मिलकर सौंपा ज्ञापन

cradmin

ऊर्जा और जल संरक्षण को लेकर एमडीडीए वीसी बंशीधर तिवारी की बड़ी पहल, इसका प्रयोग शुरू हुआ तो देहरादून को मिलेगा बड़ा लाभ

prabhatchingari

Leave a Comment