,

प्यार के नाम पर बेवफाई! 2 साल तक किया दुष्कर्म फिर दूसरी लड़की की मांग भरने की तैयारीअब चुकानी पड़ी कीमत

By: Naveen Joshi

On: Saturday, August 23, 2025 5:25 AM

Google News
Follow Us
------

देहरादून,  उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान  युवती ने उत्तराखंड के एक युवक पर शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म करने और पाँच लाख रुपये की ठगी का गंभीर आरोप लगाया। पीड़िता ने बताया कि उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और न्याय की मांग की है। पीड़िता रेशमा जॉन ने बताया कि उनकी मुलाकात टिहरी गढ़वाल निवासी आशीष सिंह पंवार से दो वर्ष पूर्व आर्मीनिया में हुई थी, जहाँ दोनों एक साथ कार्यरत थे। रेशमा के अनुसार, प्रारंभिक अनिच्छा के बावजूद आशीष ने लगातार संपर्क बनाए रखा और शादी का झांसा देकर विश्वास हासिल किया। रेशमा का आरोप है कि दिल्ली और हरिद्वार सहित कई स्थानों के होटलों में आशीष ने शादी के नाम पर उनसे शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का कहना है कि यह सब झूठे वादों और भावनात्मक दबाव के चलते हुआ, जिससे उसे मानसिक व शारीरिक कष्ट झेलना पड़ा। रेशमा ने 20 जुलाई 2025 को हरिद्वार के रुड़की स्थित होटल आरती में हुई घटना का विशेष उल्लेख किया। उसके अनुसार, उस दिन आशीष ने न केवल उसके साथ दुष्कर्म किया, बल्कि मारपीट भी की, मोबाइल फोन तोड़ डाला और मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने यह भी कहा कि आरोपी अब किसी अन्य महिला से विवाह की तैयारी कर रहा है, जिसे उसने विश्वासघात और अपराध करार दिया। उसने पुलिस से तत्काल एफआईआर दर्ज करने व आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। रेशमा ने दावा किया कि युवक के परिवारजन भी उसे छिपाने में मदद कर रहे हैं। वह जांच में सहयोग हेतु होटल रिकॉर्ड, कॉल डिटेल्स और अन्य सबूत उपलब्ध कराने को तैयार हैं। अब देखना यह है कि पुलिस इस पूरे मामले में क्या ठोस कार्रवाई करती है और पीड़िता को कब तक न्याय मिल पाता है।

 

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment