Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

नगर निगम की तीसरी बोर्ड बैठक में हंगामा, भाजपा-कांग्रेस के पार्षद आपस में भिड़े

 

 

 

देहरादून, प्रदेश के सबसे बड़े नगर निगम की तीसरी बैठक में भाजपा और कांगेस पार्षद आमने सामने आ गए। इस दौरान बोर्ड बैठक में जमकर हंगामा हुआ। नगर निगम देहरादून की तीसरी बोर्ड बैठक मंगलवार को निगम में शुरू हुई। बैठक की शुरुआत मौन धारण से की गई, जिसमें धराली और थराली आपदा में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभी पार्षदों और अधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। श्रद्धांजलि के बाद जैसे ही कार्यवाही शुरू हुई। पार्षदों ने पिछली बोर्ड बैठक में पारित प्रस्तावों के पूरा न होने का मुद्दा उठाया। कई पार्षदों ने नाराजगी जताते हुए निगम प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना था कि विकास से जुड़े कई अहम प्रस्ताव अब तक धरातल पर नहीं उतर पाए हैं, जिससे जनता में असंतोष बढ़ रहा है। बैठक में भाजपा-कांग्रेस के पार्षद एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए। दोनों दलों के बीच तीखी नोकझोंक हुई और एक समय ऐसा भी आया जब माहौल गर्मा गया। कांग्रेस पार्षदों ने निगम प्रशासन और बोर्ड पर जनता की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया, वहीं भाजपा पार्षदों ने विपक्ष पर मुद्दों को राजनीतिक रंग देने का पलटवार किया। इस दौरान

लगातार हो रहे हंगामे के कारण बैठक का माहौल कई बार तनावपूर्ण हो गया। हालांकि, मेयर और अधिकारियों ने माहौल शांत कराने की कोशिश की और पार्षदों को आश्वासन दिया कि अधूरे प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

Related posts

दून की पोषण विशेषज्ञ रूपा सोनी मिलेट्स पर करेंगी अपनी पहली किताब का विमोचन*

prabhatchingari

लाखामंडल में भव्य हिंदू सम्मेलन, संयुक्त परिवारों व लोक कलाकारों का हुआ सम्मान

cradmin

वीवीआईपी सुरक्षा के मद्देनज़र एफआरआई परिसर में प्रतिबंधित रहेंगे बैग और पानी की बोतलें

cradmin

PMGSY टेंडर आवंटन में अनियमितताओं का आरोप, ठेकेदार संगठन ने न्यायालय जाने की दी चेतावनी

cradmin

12 अक्टूबर को अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन व भव्य दीपावली महोत्सव

cradmin

रामलला मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के हम सब बनेंगे साक्षी : सीएम

prabhatchingari

Leave a Comment