Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

फायरिंग कांड में सात उपद्रवी छात्र गिरफ्तार

दो

देहरादून। पढ़ाई की आड़ में गुंडागर्दी करने वाले छात्रों पर दून पुलिस ने कड़ा शिकंजा कस दिया है। प्रेमनगर क्षेत्र में हुई फायरिंग घटना के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात छात्रों को गिरफ्तार किया है। सभी को भारी मुचलके से पाबंद किया गया, वहीं यूनिवर्सिटी प्रशासन को कड़ी कार्यवाही हेतु रिपोर्ट भेजी गई है।

दो दिन पूर्व ब्वॉयज पीजी के बाहर हुई फायरिंग कांड में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर वेद भारद्वाज नामक आरोपी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह फायरिंग यूनिवर्सिटी के दो गुटों के बीच पुराने विवाद और वर्चस्व की लड़ाई का नतीजा थी।

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर प्रेमनगर पुलिस ने देर रात दबिश देकर दोनों गुटों से सात छात्रों को गिरफ्तार कर लिया। सभी के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस में कार्रवाई की गई।कैंपस में अराजकता बर्दाश्त नहीं — एसएसपी “पढ़ाई की आड़ में अराजकता कतई बर्दाश्त नहीं होगी। छात्र अगर आपराधिक गतिविधियों में लिप्त पाए गए तो कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

अब तक 85 उपद्रवी छात्र निष्कासित

पुलिस की सख्ती का असर कैंपसों में साफ नजर आ रहा है। वर्ष 2025 में अलग-अलग घटनाओं में पुलिस रिपोर्ट के आधार पर अब तक 85 छात्रों को विभिन्न यूनिवर्सिटियों से निष्कासित किया जा चुका है।

गिरफ्तार छात्र —

  1. वैभव तिवारी, वाराणसी (उ.प्र.)
  2. उत्तम सैनी, सहारनपुर (उ.प्र.)
  3. मयंक चौहान, बिजनौर (उ.प्र.)
  4. आयुष, अमरोहा (उ.प्र.)
  5. युवराज, सहारनपुर (उ.प्र.)
  6. अर्जुन, देवबंद (उ.प्र.)
  7. दिव्य चौधरी, बिजनौर (उ.प्र.)

Related posts

पीएनबी ने भारतीय सेना के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किया

cradmin

उत्तराखंड ग्लोबल इंनवेस्टर्स समिट 2023 में टीएचडीसीआईएल ने टिहरी, उत्तराखंड में वाटर स्पोर्ट्स हाई परफॉर्मेंस अकादमी के लिए एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

prabhatchingari

5 महिला सिपाही बनना चाहती है पुरुष, जानिए कहां……..

prabhatchingari

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने श्री दरबार साहिब में टेका 

cradmin

खिलाड़ियों का करियर संवारने को सरकार प्रतिबद्ध : रेखा आर्या 

cradmin

देहरादून में बदमाश बेखौफ, जिम से लौट रहे युवक को मारी गोली

cradmin

Leave a Comment