Advertisement

,

शिक्षा संग संस्कृति की मिसाल: बीएफआईटी और गुरु नानक कॉलेज में धूमधाम से गणेशोत्सव

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, August 27, 2025 11:17 PM

Google News
Follow Us
------

 

देहरादून। गुरु नानक कॉलेज और बीएफआईटी संस्थान में गणेश चतुर्थी उत्सव परंपरा, भक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। भगवान गणेश की स्थापना मंत्रोच्चार, आरती और भजन-कीर्तन के बीच हुई। रंगोली, पुष्प सज्जा और भक्ति संगीत से सजे परिसरों में विद्यार्थियों ने शास्त्रीय नृत्य, भजन, समूह गीत और नाटक प्रस्तुत कर सांस्कृतिक विरासत का जीवंत चित्रण किया।

 

कार्यक्रम में संस्थान के सीईओ भूपिंदर सिंह ने कहा कि गणेश चतुर्थी शिक्षा और संस्कृति के समन्वय का प्रतीक है। सीओओ विनीत अरोड़ा ने विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी पर गर्व व्यक्त किया, वहीं सीएसओ सैथजीत सिंह ने इसे अनुशासन और सामूहिक चेतना का प्रेरक बताया। रजिस्ट्रार डॉ. ललित कुमार और निदेशक डॉ. एस. दुरैवेल ने भी इस आयोजन को मूल्य आधारित शिक्षा और सांस्कृतिक जुड़ाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

 

शिक्षण और गैर-शिक्षण स्टाफ की सक्रिय उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमामय बना दिया। उत्सव ने यह संदेश दिया कि शिक्षा के साथ जब संस्कृति और श्रद्धा का समावेश होता है, तभी समग्र विकास की नींव मजबूत होती है।

 

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment