Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

अवैध गैस रिफिलिंग पर जिला प्रशासन सख्त; 34 सिलेंडर जब्त

 

 

देहरादून , जिला प्रशासन को आमवाला में अवैधरूप से गैस सिलेंडर रिफिलिंग किये जाने की शिकायतें प्राप्त हो रही थी, जिस पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने जिला पूर्ति अधिकारी को कार्यवाही के निर्देश दिए। प्राप्त शिकायतों एवं जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में पूर्ति विभाग की टीम द्वारा जिला पूर्ति अधिकारी के.के अग्रवाल के नेतृत्व में आमवाला अपरला एमबी होम निकट गंगा टावर तपोवन में छापेमारी की गई। छापेमारी में 19 घरेलू सिलंेडर, 15 व्यसायिक तथा 2 गैस रिफिलिंग किट तथ 2 कपड़े बरामद हुए जिसे मौके पर ही सील कर दिया गया तथा 1 इलैक्ट्रानिक तराजू को जब्त कर लिया गया। अवैध रूप से गैस रिफिलिंग आवश्यक वस्तु अधिनियम की सुसंगत धाराओं का उल्लंघन होना पाया गया है। जिला पूर्ति कार्यालय द्वारा सम्बन्धित के विरूद्ध थाना रायपुर में तहरीर दी गई है।

छापेमारी कार्यवाही के दौरान संयुक्त टीम में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अजयपाल सिंह, पूर्ति निरीक्षण शशांक चौधरी व रजत नेगी, आदि उपस्थित रहे।

 

 

 

Related posts

नव दम्पति अंकिता एवं राहुल ने विधायक नौटियाल के हाथों से सौंपा गया मैती पौधा का रोपण कर शादी को यादगार बनाया

cradmin

आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) ने NEET और JEE उम्मीदवारों के लिए लॉन्च किया एक नया हिंदी यूट्यूब चैनल

prabhatchingari

देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, आपदा प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे दौरा

cradmin

मिट्टी है देश की वास्तविक संपदा ग्राफिक एरा में औषधीय पौधों पर राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू

cradmin

गोदियाल का केंद्र पर वार—युवाओं के जीवन से ‘प्रयोग’ बंद करे सरकार

cradmin

ग्राफिक एरा बना देश का पहला जेनएआई-पावर्ड कैंपस

cradmin

Leave a Comment