,

उत्तराखण्ड के युवाओं को जर्मनी में रोजगार और स्टार्टअप अवसरों से जोड़ेगा समझौता

By: Naveen Joshi

On: Saturday, August 30, 2025 8:34 AM

Google News
Follow Us
------

 

 

सीएम धामी की मौजूदगी में उत्तराखण्ड सरकार और जर्मन इनोवेशन हब राइन-माइन के बीच एल.ओ.आई पर हस्ताक्षर

 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड सरकार और जर्मनी स्थित इनोवेशन हब राइन-माइन के बीच लेटर ऑफ इन्टेन्ट (एल.ओ.आई) पर हस्ताक्षर किए गए।

इस समझौते के तहत प्रदेश के कुशल युवाओं को स्वास्थ्य, ऑटोमोबाइल, व्यावसायिक प्रशिक्षण, हाइड्रोजन एवं नवीकरणीय ऊर्जा प्रौद्योगिकी और नवाचार आधारित स्टार्टअप जैसे क्षेत्रों से जोड़ा जाएगा।

 

सीएम धामी ने कहा कि यह पहल राज्य के युवाओं को वैश्विक रोजगार अवसरों से जोड़ने में अहम साबित होगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और राज्य सरकार कौशल विकास तथा विदेशी भाषा प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त कर कई युवा पहले से ही विदेशों में नौकरी कर रहे हैं।

 

समारोह में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव शैलेश बगौली, विनय शंकर पाण्डेय, सी. रविशंकर, राउनहाइम (जर्मनी) के मेयर डेविड रेंडल, विदेशी निवेश प्रकोष्ठ के सलाहकार सौरभ भगत और इनोवेशन हब राइन-माइन के सीईओ स्टीफन विट्टेकिंड उपस्थित रहे।

 

 

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment