Advertisement

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत स्वयंसेवकों ने निकाली जागरूकता रैली 

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, September 23, 2026 6:23 AM

Google News
Follow Us

 

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर चमोली की नमामि गंगे इकाई द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत स्वच्छता रैली निकाली गई। रैली में एनएसएस,एनसीसी तथा नमामि गंगे के स्वयंसेवियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

स्वयं सेवकों ने गंगा स्वच्छता से जुड़े नारों द्वारा जनमानस में जागरूकता का प्रयास किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो एम पी नगवाल ने रैली को हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि अपने पर्यावरण व नदियों को स्वच्छ रखना हम सब की जिम्मेदारी है और इस हेतु हम सभी को संकल्पित होकर कार्य करना होगा। इस अवसर पर नमामि गंगे के संयोजक डॉ सबज कुमार सैनी, डॉ डी एन जोशी एनएसएस प्रभारी डॉ विधि ढौंडियाल सहित उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 23, 2026

October 23, 2026

October 23, 2026

October 23, 2026

October 23, 2026

October 23, 2026

Leave a Comment