Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

एसएसपी दून की दो टूक – धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त

 

 

देहरादून,  राजधानी के Mall of Dehradun में प्रस्तावित “Band Baaja Baarat – Fake Wedding” कार्यक्रम को दून पुलिस ने आपत्तियों के चलते रद्द करवा दिया। पुलिस को मिली शिकायतों में कहा गया था कि यह आयोजन हिंदू विवाह परंपराओं और धार्मिक भावनाओं का उपहास है। विरोध को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार्यक्रम निरस्त कराया और आयोजकों को सख्त चेतावनी दी।

 

एसएसपी देहरादून ने स्पष्ट कहा – “धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। यदि किसी आयोजन में धार्मिक परंपराओं का अपमान हुआ या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया गया, तो आयोजकों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”

 

थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा आयोजकों को दिए गए निर्देश:

 

1. ऐसा कोई भी कार्यक्रम आयोजित न किया जाए, जिससे किसी भी समुदाय की धार्मिक या सांप्रदायिक भावनाएं आहत हों।

 

 

2. किसी भी आयोजन से शहर की शांति-व्यवस्था व सामाजिक सौहार्द प्रभावित न हो।

 

 

3. सभी कार्यक्रमों में सुरक्षा मानकों, प्रशासनिक दिशा-निर्देशों और क्राउड मैनेजमेंट का सख्ती से पालन हो।

 

 

4. आयोजन केवल सांस्कृतिक व मनोरंजन गतिविधियों तक सीमित रहें।

 

 

5. बिना प्रशासन की विधिवत अनुमति के कोई भी कार्यक्रम न किया जाए।

 

 

 

पुलिस ने आयोजकों को साफ चेताया है कि भविष्य में इन शर्तों का उल्लंघन हुआ तो उनके खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

 

Related posts

श्री गुरु राम राय ने थराली चमोली आपदा पीडितों के लिए भेजी राहत सामग्री

cradmin

महिलाएँ समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत स्तंभ : साध्वी देवादिति

cradmin

जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की

cradmin

CBI की बड़ी कार्रवाई: UKSSSC पेपर लीक में असिस्टेंट प्रोफेसर सहित तीन गिरफ्तार

cradmin

देहरादून की धड़कन ‘घंटाघर’ दिखने लगा भव्य स्वरूप में

cradmin

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानी इलाकों में घना कोहरा

cradmin

Leave a Comment