Prabhat Chingari
उत्तराखंडदुर्घटना

ज्योतिर्मठ में बाईकों की आपसी टक्कर में एक की मृत्यु एवं दो घायल

 

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )

ज्योतिर्मठ में रविग्राम रोड पर आर्मी कैंप के समीप बृहस्पति रात्रि 11 बजे के करीब एक तपोवन से जोशीमठ की तरफ आ रही और दूसरी ज्योतिर्मठ से तपोवन की तरफ आ रही बाईकों में आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई।

भिड़ंत इतनी भीषण थी कि दोनों बाईकों के परखच्चे उड़ गए और उनमें से एक बाईक सवार कृष्णा पुत्र वीरेंद्र उम्र लगभग 23 वर्ष निवासी सलूड ज्योतिर्मठ की मृत्यु हो गई। हादसे में दो युवक घायल हो गए जिसमें से एक गंभीर घायल नवीन पुत्र अमर सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम दाडमी, गणाई ज्योर्तिमठ को डाक्टरों के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। दूसरे घायल विवेक पुत्र वीरेंद्र सिंह उम्र 24 वर्ष जो कि सामान्य रूप से घायल होने के कारण डाक्टरों द्वारा उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।

स्थानीय पुलिस द्वारा घटना में मृतक सलूड निवासी कृष्णा का पोस्टमार्टम एवं अन्य आवश्यक कार्यवाही कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।

Related posts

दसलक्षण पर्व का शुभारंभ – आचार्य श्री 108 सौरभ सागर जी के मंगल सान्निध्य में हुआ आयोजन

cradmin

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी बोले, हम किसी को हराने के लिए नही, बल्कि विकसित राष्ट्र की नींव रखने के लिए जनता का आशीर्वाद लेने को हैं चुनाव मैदान में

prabhatchingari

टिहरी बांध विस्थापितों को मिला न्याय, 15 साल बाद आवंटित भूखण्ड पर दिलाया कब्जा

cradmin

UCC के ड्राफ्ट को धामी कैबिनेट ने दी हरी झण्डी

prabhatchingari

प्रदेश की प्रतिभाओं के लिए बड़ा मंच बनेगा यूपीएल : रेखा आर्या

cradmin

देवभूमि उद्यमिता योजना से युवाओं में जगी रोजगार की आस…..

prabhatchingari

Leave a Comment