Prabhat Chingari
उत्तराखंडधर्म–संस्कृति

7 सितंबर से शुरू होगा पितृ पक्ष, 21 को सर्वपितृ अमावस्या पर होगा समापन

देहरादून,
सनातन परंपरा के महत्वपूर्ण धार्मिक अवसर पितृ पक्ष की शुरुआत इस वर्ष 07 सितंबर 2025, रविवार से होने जा रही है। आश्विन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से आरंभ होकर यह 16 दिवसीय कालखंड 21 सितंबर 2025, रविवार को सर्वपितृ अमावस्या के साथ संपन्न होगा।

पौराणिक मान्यता के अनुसार इस अवधि में पितरों का तर्पण एवं श्राद्ध करने से पूर्वजों की आत्मा तृप्त होती है और वे आशीर्वाद प्रदान करते हैं। माना जाता है कि पितृ पक्ष में श्राद्ध कर्म करने से पितृ दोष से मुक्ति प्राप्त होती है। विशेष संयोग यह है कि इस वर्ष पितृ पक्ष की शुरुआत और समापन दोनों ही ग्रहण के साथ हो रहे हैं—07 सितंबर को चंद्र ग्रहण और 21 सितंबर को सूर्य ग्रहण रहेगा।

पितृ पक्ष 2025 की प्रमुख तिथियां

  • पूर्णिमा श्राद्ध – 07 सितंबर, रविवार
  • प्रतिपदा श्राद्ध – 08 सितंबर, सोमवार
  • द्वितीया श्राद्ध – 09 सितंबर, मंगलवार
  • तृतीया व चतुर्थी श्राद्ध – 10 सितंबर, बुधवार
  • पंचमी श्राद्ध एवं महाभरणी – 11 सितंबर, बृहस्पतिवार
  • षष्ठी श्राद्ध – 12 सितंबर, शुक्रवार
  • सप्तमी श्राद्ध – 13 सितंबर, शनिवार
  • अष्टमी श्राद्ध – 14 सितंबर, रविवार
  • नवमी श्राद्ध – 15 सितंबर, सोमवार
  • दशमी श्राद्ध – 16 सितंबर, मंगलवार
  • एकादशी श्राद्ध – 17 सितंबर, बुधवार
  • द्वादशी श्राद्ध – 18 सितंबर, बृहस्पतिवार
  • त्रयोदशी व मघा श्राद्ध – 19 सितंबर, शुक्रवार
  • चतुर्दशी श्राद्ध – 20 सितंबर, शनिवार
  • सर्वपितृ अमावस्या – 21 सितंबर, रविवार

पितृ पक्ष के दौरान ध्यान रखने योग्य बातें

  • केवल शाकाहारी भोजन का सेवन करें।
  • बाल, दाढ़ी या नाखून नहीं कटवाएं।
  • लहसुन, प्याज तथा तामसिक भोजन का परहेज करें।
  • इस अवधि में घर-गाड़ी खरीदना या किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत जैसे मांगलिक कार्य नहीं किए जाते।

पंडितजन बताते हैं कि श्रद्धा और नियमपूर्वक किया गया श्राद्ध कर्म न केवल पितरों की आत्मा को शांति देता है बल्कि वंशजों के जीवन में भी सुख-समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करता है।

Related posts

सिखों की आस्था का प्रतीक श्री हेमकुंड साहिब के कपाट 11 अक्टूबर को होंगें बन्द*

prabhatchingari

लोकसभा चुनाव में जीत के बाद कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकारते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी*

prabhatchingari

सीएम ने किया राज्य की तीन हवाई सेवाओं का वर्चुअल उदघाटन

prabhatchingari

दूर होगा जाम का झाम, 11 स्थानों पर जल्द मिलेगी पार्किंग सुविधा

cradmin

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड के देहरादून पहुंचने पर हुआ स्वागत

prabhatchingari

डीडी कॉलेज की फ्रेशर पार्टी में छात्र-छात्राओं ने मचाया धमाल

prabhatchingari

Leave a Comment