Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

राधाकृष्णन के अनुभवों का लाभ देश और उच्च सदन, दोनों को मिलेगा : भट्ट

 

देहरादून , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने एनडीए उपराष्ट्रपति उम्मीदवार श्री सीपी राधाकृष्णन की जीत पर खुशी जताते हुए प्रदेशवासियों की तरफ से उन्हें बधाई दी है। साथ ही उम्मीद जताई कि बतौर सांसद एवं राज्यपाल उनके अनुभवों, विचारों और नीतियों का लाभ देश और उच्च सदन दोनों को प्राप्त होगा।

अपने बधाई संदेश में उन्होंने श्री राधाकृष्णन की जीत को पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के चौमुखी विकास, एनडीए की जनकल्याणकारी सरकार और पार्टी के राष्ट्रवादी विचारों पर दोनों सदनों की मुहर बताया है। वहीं कहा, अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में श्री सीपी राधाकृष्णन ने अपनी लगन, विनम्रता और बुद्धिमत्ता से अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। वे विभिन्न पदों पर रहे और हमेशा सामुदायिक सेवा और वंचितों के सशक्तिकरण पर ध्यान केंद्रित किया। है।
एक सांसद, राजनेता, समाजसेवक और राज्यपाल की भूमिकाओं में आपने अपने संवैधानिक और सामाजिक कर्तव्यों को प्रभावी ढंग से निभाया है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनका विशाल अनुभव और ज्ञान उच्च सदन की प्रतिष्ठा को बढ़ाएगा और नई उपलब्धियां हासिल करेगा। हम सबके लिए बहुत खुशी की बात है कि देश को जमीन स्तर पर व्यापक कार्य करने वाला उपराष्ट्रपति मिला

Related posts

एसटीएफ का बड़ा प्रहार: उत्तराखंड–नेपाल नशा तस्करी नेटवर्क ध्वस्त, 2.40 करोड़ की हेरोइन बरामद

cradmin

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् देवी भागवत कथा का शुभारंभ

prabhatchingari

ग्राफिक एरा में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

prabhatchingari

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का 2002 मरीजों ने उठाया लाभ

prabhatchingari

प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए जिन सड़कों पर पैचवर्क कार्य किए जाना है, वह कार्य शीघ्रता से किए जाएं- सतपाल महाराज

cradmin

देहरादून फूड अवार्ड्स में शहर के कई कैफे और रेस्टोरेंट को किया गया सम्मानित

prabhatchingari

Leave a Comment