Prabhat Chingari
अन्तर्राष्ट्रीय

पीएम ओली ने दिया इस्तीफा, उत्तराखंड सीमा पर अलर्ट

 

 

देहरादून/दिल्ली। नेपाल में सोशल मीडिया प्रतिबंध और भ्रष्टाचार विरोधी प्रदर्शनों के बीच सोमवार को प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया। आंदोलन में अब तक 20 लोगों की मौत और 300 से अधिक घायल हो चुके हैं।

 

काठमांडू सहित कई शहरों में संसद भवन और वाहनों में आगजनी हुई। स्वास्थ्य मंत्री प्रदीप पौडेल ने भी सरकार की कार्रवाई का विरोध कर पद छोड़ दिया। हिंसा के चलते चौथा काठमांडू कलिंग साहित्य महोत्सव स्थगित कर फरवरी 2026 तक टाल दिया गया।

 

त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं। काठमांडू में कर्फ्यू लागू है और सेना तैनात की गई है।

 

इधर, हालात को देखते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेपाल सीमा से लगे जिलों की सुरक्षा को लेकर आपात बैठक बुलाई। बैठक में बीएसएफ, मुख्य सचिव, डीजीपी, एडीजी, कमिश्नर व सीमावर्ती जिलों के डीएम–एसपी शामिल रहे। सीमावर्ती इलाकों में चौकसी बढ़ाने और खुफिया तंत्र को सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए।

 

 

 

 

Related posts

पूज्य मोरारी बापू ने प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में पहली राम कथा का शुभारंभ किया

prabhatchingari

इजरायल व फिलिस्तीन के युद्ध को देखते हुए एसएसपी दून ने जारी किया आपातकालीन नंबर

prabhatchingari

पेंट फैक्ट्री में मारे गए लोगों को मोरारीबापू ने श्रद्धांजलि

prabhatchingari

पर्यटको को भाया विंटर डेस्टिनेशन ब्रहमताल ट्रैक*

prabhatchingari

स्वच्छ ऊर्जा सहयोग को मजबूत करने भारत पहुंचा ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधि मंडल

cradmin

कैफ़े दिल्ली हाइट्स में मैंगोलिशियस फ़ूड फ़ेस्टिवल हुआ शुरू

prabhatchingari

Leave a Comment