Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरने की तैयारी: गुरु नानक कॉलेज में IQAC कार्यशाला

 

देहरादून,  गुरु नानक कॉलेज, देहरादून में शनिवार को आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य विषय मान्यता और रैंकिंग रहा, जिसमें संस्थागत गुणवत्ता सुधार और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर चर्चा की गई।

कार्यशाला का संचालन  सुनील कुमार मलिक ने किया। विशेष अतिथि वक्ता डॉ. गीतांजली राघव, सीनियर मैनेजर – IQAC, UPES तथा इंजीनियर ऋषि नटियाल, असिस्टेंट मैनेजर – IQAC, UPES रहे। डॉ. राघव ने निरंतर गुणवत्ता सुधार, नवाचार और शोध संवर्धन पर बल दिया, वहीं श्री नटियाल ने NAAC सुधार 2024 और “लाइट बट टाइट” पद्धति पर विस्तार से जानकारी दी।

कॉलेज के निदेशक डॉ. एस. दुरैवेल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम संस्थान को वैश्विक मानकों के साथ जोड़ने में मददगार हैं। सीईओ  भूपिंदर सिंह, सीओओ  विनीत अरोड़ा, सीएसओ  सैथजीत सिंह और रजिस्ट्रार डॉ. ललित कुमार ने भी कार्यशाला को उपयोगी बताया।

इस कार्यशाला के सफल आयोजन में IQAC डिप्टी डायरेक्टर  अंकुर जायसवाल और  सोनाक्षी शर्मा का विशेष योगदान रहा। प्रश्नोत्तर सत्र के साथ संपन्न इस कार्यक्रम में शिक्षकों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए संस्थान की शैक्षिक गुणवत्ता सुधार के लिए सुझाव प्रस्तुत किए।

Related posts

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने विविध व्यावसायिक सेगमेंट की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सात नए चालू खाता उत्पादों के साथ एक व्यापक चालू खाता पैकेज को शुरू किया

prabhatchingari

नशा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 1.31 किलो चरस केस का फरार आरोपी पकड़ा

cradmin

मुख्यमंत्री ने कलश यात्रा को दिखाई हरी झंडी

cradmin

अंकिता, अग्निपथ और उत्तराखंड की अस्मिता पर केंद्रित हो चुका चुनाव : राजीव महर्षि

prabhatchingari

सड़कें 15 अक्टूबर तक गड्ढ़ा मुक्त की जाएं-सीएम

prabhatchingari

पर्यटन के लिए दोनों राज्य संयुक्त योजना बनाकर करेंगे काम: महाराज

cradmin

Leave a Comment