Advertisement

ग्राफिक एरा में हाई-परफॉर्मेंस एआई एक्सीलेंस सेंटर का उद्घाटन 16 को

By: Naveen Joshi

On: Sunday, September 14, 2025 7:11 PM

Google News
Follow Us
------

 

देहरादून,  ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी 16 सितम्बर को तकनीकी इतिहास रचने जा रही है। विश्वविद्यालय में देश का सबसे अत्याधुनिक हाई-परफॉर्मेंस एआई एक्सीलेंस सेंटर तैयार किया गया है, जिसका उद्घाटन भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह करेंगे। यह समारोह सुबह 10 बजे ग्राफिक एरा के सिल्वर जुबली कन्वेंशन सेंटर में होगा।

करीब 20 करोड़ की लागत से तैयार यह एआई एक्सीलेंस सेंटर उत्तराखंड का पहला एनवीआईडीआईए डिजीएक्स बी-200 संचालित एआई एचपीसी क्लस्टर है, जो 1.74 टीबी जीपीयू मेमोरी और 8 एनवीआईडीआईए ब्लैकवेल जीपीयू से लैस है। यहां 100 से अधिक आईमैक्स और संपूर्ण एप्पल कंप्यूटिंग इकोसिस्टम की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। एप्पल और इन्फोसिस की तकनीकी सहयोग से निर्मित यह सेंटर एआई आधारित अनुसंधान और नवाचार के लिए एक विश्वस्तरीय हब साबित होगा।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस सेंटर के माध्यम से स्वास्थ्य, कृषि, पर्यावरण, स्मार्ट सिटी और उद्योग से जुड़ी जटिल चुनौतियों के समाधान पर काम होगा। साथ ही, यह स्टार्टअप और उद्यमिता के क्षेत्र में युवाओं के लिए नए अवसर भी खोलेगा।

उद्घाटन समारोह में उत्तराखंड के उच्च शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, नीति आयोग के सदस्य एवं विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ. वी.के. सारस्वत, ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।

 

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment