Advertisement

,

उफनाए गुरुणी नाले में बही बलेरो, एक की मौत; दो ने बचाई जान

By: Naveen Joshi

On: Tuesday, September 16, 2025 8:44 PM

Google News
Follow Us
------

 

 

कोटाबाग।  क्षेत्र के उफनाए गुरुणी नाले में एक बलेरो कार तेज बहाव में बह गई। कार में तीन लोग सवार थे। हादसे में दो लोग सकुशल बाहर निकल आए, जबकि एक युवक की मौत हो गई।

 

जानकारी के अनुसार बलेरो (संख्या यूके04टीबी 2795) में पतलिया गांव निवासी तीन लोग सवार थे। हादसे में दीपू कन्याल कार से छिटककर किनारे निकल आया, जबकि अनिल बिष्ट लगभग 6 किलोमीटर दूर नाले के किनारे सुरक्षित मिल गया। तीसरा युवक दीपक रस्तोगी अंधेरे के कारण लापता हो गया।

 

मंगलवार सुबह पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने सर्च अभियान चलाया। करीब 11 बजे दीपक का शव कमोला हेड (श्मशान घाट) से तीन किमी पहले नाले से बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।

 

कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि हादसे में तीन लोग सवार थे, जिनमें दो सकुशल बच गए, जबकि एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

 

 

 

 

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment