Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

महाविद्यालय जोशीमठ में छात्र संघ चुनाव 27 सितंबर को सम्पन्न

 

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ में छात्र संघ चुनाव आगामी 27 सितंबर 2025 को सम्पन्न होंगे। कॉलेज प्रशासन ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है।

महाविद्यालय जोशीमठ की प्राचार्य प्रो. प्रीति कुमारी ने असिस्टेंट प्रोफेसर अँग्रेजी डॉ. चरणसिंह को छात्र संघ चुनाव का मुख्य चुनाव अधिकारी का जिम्मा सौंपा है। मुख्य चुनाव अधिकारी ने आज शाम 5 बजे सत्र 2025-26 के लिए चुनाव अधिसूचना जारी की। अधिसूचना के अनुसार 22 सितंबर को विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री, 23 सितंबर को नामांकन, 24 सितंबर को नाम वापसी और नामांकन प्रपत्रों की जांच के उपरांत वैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

डॉ. चरणसिंह ने बताया कि 27 सितंबर को सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक मतदान होगा। दो बजे से मतगणना का काम शुरू होगा और उसी दिन चुनाव परिणाम के तुरंत बाद विजयी प्रत्याशियों व कार्यकारिणी के मनोनीत सदस्यों का शपथ ग्रहण होगा। उन्होंने कहा कि छात्र संघ चुनाव श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के संविधान और न्यायमूर्ति लिंगदोह समिति के आलोक में उच्चतम न्यायालय के दिशा निर्देशों के आधार पर सम्पन्न किया जाएगा ।

इससे पहले 19 सितंबर को महाविद्यालय के एडुसैट सभागार में प्राचार्य , छात्र संघ समिति और अनुशासन मंडल के पदाधिकारियों की छात्र संघ के संभावित दावेदारों और आम छात्रों के साथ चुनाव की नियमावली सहित विश्वविद्यालय के छात्र संघ संविधान आदि को लेकर एक बैठक हुई जिसमें 54 छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

Related posts

हरियाणा का वांछित अपराधी देहरादून में आत्महत्या

cradmin

ब्राह्मण समाज महासंघ का द्विवार्षिक चुनाव 10 नवंबर को

prabhatchingari

विरासत महोत्सव में आज हुई आर्ट प्रतियोगिता में दून इंटरनेशनल स्कूल ने प्रथम व द्वितीय दोनों पुरस्कार हथियाए

cradmin

पदक विजेताओं को नौकरी देने की कवायद शुरू

prabhatchingari

यमुनोत्री धाम कपाट खुलने की तिथि घोषित

prabhatchingari

अमेज़न.इन पर होम, किचन व आउटडोरस प्रोडक्टस कैटेगरी में सालाना आधार पर डबल डिजिट ग्रोथ के साथ उत्तराखंड रहा अव्वल

prabhatchingari

Leave a Comment