Advertisement

सेवा पखवाड़ा पर उमड़ा जनसमर्थन, रक्तदान शिविर में 102 यूनिट का संग्रह

By: Naveen Joshi

On: Monday, September 22, 2025 5:51 PM

Google News
Follow Us

 

 

देहरादून। सेवा पखवाड़ा के अवसर पर रविवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल की ओर से जीएमएस रोड स्थित साईं गेस्ट हाउस में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 102 यूनिट रक्तदान किया।

 

शिविर का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष वासुदेव जखमोला ने किया। कार्यक्रम संयोजक वैभव रावत ने बताया कि शिविर का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता संदीप राणा, पूनम मामगाई, अभिषेक परमार, राजकुमार भास्कर, किरण शर्मा, अंजू ध्यानी, विमल राणा, ललिता राणा एवं राकेश कुकरेती सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

आयोजकों ने रक्तदाताओं के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि प्रत्येक दानदाता का योगदान किसी का जीवन बचाने में सहायक सिद्ध होगा।

 

 

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 29, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 27, 2026

Leave a Comment