Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तराखंड महानगर कार्यालय का शुभारंभ

 

 

 

देहरादून – लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तराखंड महानगर कार्यालय का शुभारंभ आज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केदारनाथ पंडित द्वारा इंदिरा चौक, इंदिरा नगर सीमा द्वार रोड में किया गया, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि उत्तराखंड में युवाओं से संबंधित बहुत से मुद्दे वर्तमान में चल रहे हैं, हम चाहते हैं कि प्रदेश में जो भी फैसले वर्तमान सरकार ले रही हैं उसमें पारदर्शिता वर्ती जाए और जनता को गुमराह न किया जाए। हमारा महानगर कार्यालय आज से उत्तराखंड के युवाओं एवं कार्यकर्ता को समर्पित है। प्रदेश में जो भी युवाओं कि समस्या हैं उसके निवारण के लिए यहां से युद्ध स्तर पर कार्य किया जाएगा।

 

कार्यक्रम में कार्यकारिणी के सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई जिसमे महानगर कार्यकारिणी प्रधान महासचिव चिराग अग्रवाल, उपाध्यक्ष रामनाथ सैनी, जावेद अंसारी, शंकर, महासचिव संजीव अग्निहोत्री, संदीप महेतो, मुकेश कुमार, सोहित कुमार, सचिव चंदन कुमार, राजू थापा, कुमारी अर्चना पाल, मीडिया प्रभारी, संजय कुमार इत्यादि शामिल रहे। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष , केदारनाथ पंडित, प्रदेश उपाध्यक्ष, भरत सिंह नेगी , प्रदेश संगठन मंत्री, वीरेंद्र सिंह रावत, राष्ट्रीय खेल खुद प्रकोष्ठ महासचिव अंशु शर्मा, प्रदेश सचिव सी पी सिंह, जिला अध्यक्ष, पिंटू सिंह, महानगर अध्यक्ष ,संदीप सिंघल उपस्थित रहे। कार्यक्रम संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष /मीडिया प्रभारी संजीव शर्मा द्वारा किया गया।

Related posts

दुःखदः आईपीएस अधिकारी केवल खुराना का निधन

prabhatchingari

टीएचडीसीआईएल-आईकेसीए अकादमी ने एशियाई कैनो स्प्रिंट कप, हांगकांग में 3 स्वर्ण और 5 रजत पदक जीतकर देश को किया गौरवान्वित

prabhatchingari

रिंगाल मेंन’ राजेंद्र बड़वाल’ ने मुख्यमंत्री को भेंट किया रिंगाल से बना ब्रहमकमल

prabhatchingari

उत्तरकाशी में ऐतिहासिक माघ मेले का विधिवत शुभारंभ

cradmin

हाथों में चापड़ लेकर वाहन चलाना पड़ा भारी, दून पुलिस ने उतारी सारी खुमारी

cradmin

ग्राफिक एरा अस्पताल ने ओपीडी व सर्जरी निशुल्क

prabhatchingari

Leave a Comment