Advertisement

,

युवा कांग्रेस ने कर्णप्रयाग में किया पुतला दहन, UKSSSC पेपर लीक प्रकरण पर जताया आक्रोश

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, September 24, 2025 7:58 PM

Google News
Follow Us
------

 

 

 

प्रदेश महामंत्री संदीप कुमार के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, कई वरिष्ठ पदाधिकारी रहे मौजूद

 

 

कर्णप्रयाग (चमोली),

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) परीक्षा पेपर लीक प्रकरण के विरोध में युवा कांग्रेस ने आज कनप्रयाग में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश महामंत्री संदीप कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार और आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

 

इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन में प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट, वरिष्ठ नेता ईश्वरी मैखुरी, संजय रावत, राजेश्वरी नेगी, मुकेश नेगी, सुभाष रावत सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

युवा कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पेपर लीक प्रकरण ने प्रदेश के हजारों युवाओं का भविष्य दांव पर लगा दिया है, लेकिन सरकार इस गंभीर मामले में ठोस कार्रवाई करने में विफल रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर शीघ्र सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment