Prabhat Chingari
उत्तराखंड

उत्तराखंड बेरोजगार संघ का धरना-प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी, सीबीआई जांच की मांग पर अड़े युवा

 

 

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ बेरोजगार युवाओं का आंदोलन तीसरे दिन भी परेड ग्राउंड में जारी रहा। उत्तराखंड बेरोजगार संघ के बैनर तले सैकड़ों युवा धरने पर डटे हैं और लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।

 

संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल ने स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी चार मुख्य मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात के 35 घंटे बाद भी कोई ठोस कदम न उठने से युवाओं का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। संघ की प्रमुख मांगों में स्नातक स्तरीय परीक्षा की सीबीआई जांच, परीक्षा को तुरंत रद्द कर एक महीने में दोबारा कराना, आयोग अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया का इस्तीफा और आरक्षी भर्ती नियमावली में संशोधन शामिल है।

 

संघ के उपाध्यक्ष सुरेश सिंह ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मांगों को गंभीरता से नहीं लिया तो आंदोलन और अधिक उग्र होगा। धरने को सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों का समर्थन मिल रहा है। वहीं, बॉबी पंवार लगातार युवाओं के साथ खड़े हैं।

 

एसआईटी जांच पर नहीं भरोसा

मुख्यमंत्री के निर्देश पर भर्ती घोटाले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है, जिसकी निगरानी हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज करेंगे। लेकिन संघ अध्यक्ष राम कंडवाल ने इसे मात्र लीपापोती करार दिया। उनका कहना है कि एसआईटी पर भरोसा नहीं किया जा सकता, परीक्षा तभी दोबारा कराई जाए जब सीबीआई जांच पूरी हो।

 

धरने में संघ के महासचिव संजेंद्र कठैत, जसपाल चौहान, विशाल चौहान, बिट्टू वर्मा और सुनील सहित सैकड़ों युवा डटे हुए हैं।

 

 

Related posts

कांग्रेस के पूर्व विधायक सहित सैकड़ों जन प्रतिनिधियों ने थामा भाजपा का दामन

prabhatchingari

भू बैकुण्ठ बद्रीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले

prabhatchingari

टिहरी बांध विस्थापितों को मिला न्याय, 15 साल बाद आवंटित भूखण्ड पर दिलाया कब्जा

cradmin

भाजपा महानगर आगामी 111वी मन की बात को लेकर प्रदेश में पुनः प्रथम स्थान पर आने के प्रयास को लेकर कार्यकर्ता बढ़ चढकर भाग लेंगे…सिद्धार्थ अग्रवाल

prabhatchingari

श्री सत्य साईं बाबा शताब्दी समारोह में गूंजा ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ का संदेश”

cradmin

जिला प्रशासन की संजीवनी से नया रूप ले मायाकुण्ड सामुदायिक केन्द्र; संचालन प्रारंभ

cradmin

Leave a Comment