Advertisement

डीएलएस विधि से टिहरी टाइटंस छह विकेट से विजयी बारिश से बाधित मैच 5-5 ओवर का हुआ

By: Naveen Joshi

On: Monday, September 29, 2025 4:00 PM

Google News
Follow Us

 

 

देहरादून। पुरुष उत्तराखंड प्रीमियर लीग में  खेले गए मैच में बारिश ने खलल डाला, लेकिन डीएलएस विधि से संशोधित मुकाबले में टिहरी टाइटंस ने यूएसएन इंडियन को छह विकेट से पराजित कर जीत दर्ज की।

 

राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में यूएसएन इंडियन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवर में तीन विकेट खोकर 56 रन बनाए। अभिषेक ने ताबड़तोड़ 23 रन, अवनीश सुधा ने नाबाद 13, जबकि प्रतीक पांडे ने नाबाद 7 रन जोड़े। टिहरी टाइटंस की ओर से जगदीश सिंह, तेजेंद्र सिंह और शिवा सोनी ने एक-एक सफलता हासिल की।

 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी टिहरी टाइटंस ने पांच ओवर में चार विकेट खोकर 68 रन बना लिए और जीत अपने नाम की। विजय शर्मा ने तेजतर्रार 29 रन ठोके, जबकि करण कौशल और आर्यन शर्मा ने 11-11 रन का योगदान दिया। यूएसएन इंडियन के भव्या सिंह ने दो और राजन कुमार ने एक विकेट चटकाया।

 

 

 

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 29, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 27, 2026

Leave a Comment