Prabhat Chingari
उत्तराखंडखेल–जगत

डीएलएस विधि से टिहरी टाइटंस छह विकेट से विजयी बारिश से बाधित मैच 5-5 ओवर का हुआ

 

 

देहरादून। पुरुष उत्तराखंड प्रीमियर लीग में  खेले गए मैच में बारिश ने खलल डाला, लेकिन डीएलएस विधि से संशोधित मुकाबले में टिहरी टाइटंस ने यूएसएन इंडियन को छह विकेट से पराजित कर जीत दर्ज की।

 

राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में यूएसएन इंडियन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवर में तीन विकेट खोकर 56 रन बनाए। अभिषेक ने ताबड़तोड़ 23 रन, अवनीश सुधा ने नाबाद 13, जबकि प्रतीक पांडे ने नाबाद 7 रन जोड़े। टिहरी टाइटंस की ओर से जगदीश सिंह, तेजेंद्र सिंह और शिवा सोनी ने एक-एक सफलता हासिल की।

 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी टिहरी टाइटंस ने पांच ओवर में चार विकेट खोकर 68 रन बना लिए और जीत अपने नाम की। विजय शर्मा ने तेजतर्रार 29 रन ठोके, जबकि करण कौशल और आर्यन शर्मा ने 11-11 रन का योगदान दिया। यूएसएन इंडियन के भव्या सिंह ने दो और राजन कुमार ने एक विकेट चटकाया।

 

 

 

 

Related posts

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन

prabhatchingari

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौचर में आकाश सारस्वत ने सम्भाला प्राचार्य का पदभार

prabhatchingari

पंचांग–राशिफल: सिद्ध योग का प्रभाव, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

cradmin

पूज्य मोरारी बापू ने नाथद्वारा में भगवान शिव की 369 फीट ऊंची प्रतिमा के दर्शन किये

prabhatchingari

“आज संकष्टी चतुर्थी: गणेश कृपा का विशेष दिन, देखें पंचांग व राशिफल”

cradmin

केदारनाथ यात्रा की तैयारियां तेज, प्रशासन ने किया स्थलीय निरीक्षण

cradmin

Leave a Comment