Advertisement

,

युवा कांग्रेस के कोऑर्डिनेटर कृष्ण वीर सिंह चाहर का कैम्पटी में भव्य स्वागत, चुनाव प्रक्रिया को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

By: Naveen Joshi

On: Thursday, October 9, 2025 2:49 PM

Google News
Follow Us
------

 

 

देहरादून/नैनबाग,( शिवांश कुंवर की रिपोर्ट) उत्तराखंड युवा कांग्रेस में सदस्यता और चुनाव अभियान को लेकर नई ऊर्जा देखने को मिल रही है। इसी क्रम में नैनबाग युवा कांग्रेस के कोऑर्डिनेटर कृष्ण वीर सिंह चाहर के कैम्पटी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने आगामी चुनाव प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा की।

 

बैठक में जिला अध्यक्ष, जिला महासचिव, विधानसभा अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष पदों के चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

युवा कांग्रेस के कोऑर्डिनेटर कृष्ण वीर सिंह चाहर ने बताया कि प्रदेश में युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 24 से 30 अक्टूबर तक नामांकन पत्र लिए जाएंगे और 5 नवंबर को नामांकन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 18 से 35 वर्ष तक के युवा इस प्रक्रिया में भाग लेकर अपने नेतृत्व कौशल का प्रदर्शन कर सकते हैं।

 

चाहर ने कहा कि युवा कांग्रेस देश का पहला ऐसा राजनीतिक संगठन है जो पूरी तरह से आंतरिक लोकतंत्र की प्रक्रिया अपनाता है। संगठन पारदर्शिता, निष्पक्षता और स्वतंत्रता के सिद्धांतों पर चलते हुए योग्य युवाओं को नेतृत्व का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने इसे भारत की राजनीति में एक सकारात्मक और प्रेरणादायक बदलाव की दिशा में अहम कदम बताया।

 

इस अवसर पर धनोल्टी विधानसभा अध्यक्ष संदीप सजवाण, राजेश बर्त्वाल, समीर रावत, दीपक रावत, एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव महेश सिंह तोमर, सागर तोमर, नीरज राणा सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment