Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

एसएसपी ने की अपराध गोष्ठी, दीपावली पर सुरक्षा-यातायात व्यवस्था के दिए निर्देश

 

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ अपराध नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस कार्यों की समीक्षा की।

एसएसपी ने आगामी दीपावली और अन्य पर्वों को देखते हुए शहर में सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। उन्होंने भीड़भाड़ वाले इलाकों, बाजारों और मुख्य मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने तथा प्रभावी ट्रैफिक प्लान लागू करने को कहा।

महिला एवं बाल अपराधों और पोक्सो एक्ट के मामलों में त्वरित कार्रवाई करने वाले थाना प्रभारियों की सराहना की गई। एसएसपी ने बताया कि वर्ष 2025 में अब तक जनपद में चेन स्नेचिंग की एक भी घटना नहीं हुई, जो पुलिस की सक्रियता का परिणाम है। वहीं मोबाइल स्नेचिंग और स्ट्रीट क्राइम में लिप्त अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

उन्होंने बताया कि विगत वर्ष की तुलना में यातायात नियमों के उल्लंघन पर 45 प्रतिशत अधिक कार्रवाई हुई है। ड्रंक एंड ड्राइव के मामलों में चार गुना वृद्धि दर्ज की गई, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में 20 प्रतिशत की कमी आई है।

एसएसपी ने एनडीपीएस, चोरी और वाहन चोरी के मामलों की समीक्षा करते हुए बेहतर कार्य करने वालों की प्रशंसा की, जबकि शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों को चेताया। उन्होंने मादक पदार्थ तस्करों और अभ्यस्त अपराधियों की संपत्ति चिन्हित कर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।

त्योहारी सीजन में अवांछित तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखने, सीमाओं पर सघन चेकिंग, और बाहरी व्यक्तियों व किरायेदारों का सत्यापन सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए। साथ ही सीएम हेल्पलाइन व ऑनलाइन पोर्टलों पर शिकायतों के त्वरित निस्तारण और सीसीटीएनएस पोर्टल के अद्यावधिककरण पर विशेष जोर दिया गया।

Related posts

भाजपा के पास गिनाने को 15 साल की एक भी उपलब्धि नहीं: विरेंद्र पोखरियाल

prabhatchingari

गढ़वाल भ्रातृ मंडल के तत्वावधान में महका ‘गढ़ कौथिक’, झोड़ा-छपेली ने बांधा समां

cradmin

उत्तराखंड बेरोजगार संघ का धरना-प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी, सीबीआई जांच की मांग पर अड़े युवा

cradmin

छत्रपति शिवाजी सेना का उत्तराखंड में ऐतिहासिक पदार्पण, हिन्दवी स्वराज्य का संकल्प गूंजा देवभूमि में

cradmin

पर्यावरणीय स्वीकृति के बाद सौंग बांध निर्माण का रास्ता साफ: महाराज

prabhatchingari

प्रेरक कथाओं ने श्रद्धालुओं को किया भाव विभोर

cradmin

Leave a Comment