Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

धस्माना का आह्वान— इस बार दीपावली पर खरीदें स्थानीय, बढ़ाएं आत्मनिर्भर भारत का उजाला

 

 

देहरादून, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (संगठन)  सूर्यकांत धस्माना ने  दीपावली पर्व के अवसर पर “वोकल फॉर लोकल” अभियान की शुरुआत करते हुए राज्यवासियों से स्थानीय उत्पादों की खरीद को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने देहरादून के ईदगाह स्थित कुम्हार मंडी में जाकर स्थानीय कुम्हारों द्वारा बनाए गए मिट्टी के दिए, गमले और सजावटी वस्तुएं खरीदीं और पारंपरिक शिल्पकारों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान कुम्हार समुदाय के प्रतिनिधि  छोटे लाल ने  धस्माना को बताया कि देहरादून क्षेत्र में पीली मिट्टी की अनुपलब्धता के कारण सैकड़ों कुम्हार प्रजापति परिवारों की आजीविका संकट में है। उन्होंने कहा कि राजधानी बनने के बाद भूमि महंगी हो जाने और आसपास के ग्रामीण इलाकों में मिट्टी की खुदाई पर रोक के कारण स्थानीय कुम्हारों को अब उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से मिट्टी मंगवानी पड़ रही है, जिससे उनका पुश्तैनी कारोबार प्रभावित हो रहा है। धस्माना ने इस समस्या को गंभीर बताते हुए आश्वासन दिया कि वे मुख्यमंत्री से मिलकर कुम्हारों को मिट्टी उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा, “स्थानीय कारीगरों और छोटे व्यवसायियों की सुरक्षा ही उत्तराखंड की असली आत्मनिर्भरता है। दीपावली जैसे त्योहार पर हमें स्थानीय उत्पाद खरीदकर न केवल अपनी संस्कृति को सहेजना चाहिए, बल्कि अपने ही लोगों के रोजगार को भी सुरक्षित करना चाहिए।”

धस्माना ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस दीपावली पर “वोकल फॉर लोकल” की भावना के साथ स्थानीय दुकानदारों, कारीगरों और शिल्पकारों से ही सामान खरीदें, ताकि राज्य की अर्थव्यवस्था में आत्मनिर्भरता और समृद्धि का दीप जल सके।

 

 

 

 

Related posts

गुणवत्तपूर्ण शिक्षा को निष्ठापूर्वक करें कार्य व दायित्वों का निर्वहन

cradmin

शहीद कैप्टन दीपक सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

prabhatchingari

अबीर-गुलाल संग उत्साह: अनिल नौटियाल के आवास व पालिका परिषद में भव्य आयोजन

cradmin

आज का ज्योतिषीय संयोग: नवम-पंचम योग बनाएगा कई राशियों का दिन खास

cradmin

आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड और स्पेक्ट्रम एजुवेंचर्स ने उत्तराखंड में “Invictus Spectrum” – एक प्रीमियम जेईई कोचिंग पहल का किया शुभारंभ

prabhatchingari

दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला रानों – सरमोला सम्पर्क मोटर मार्ग की स्थिति दयनीय, पीएमजीएसवाई नहीं दे रहा ध्यान

cradmin

Leave a Comment