Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैलीधर्म–संस्कृति

दीप ज्योति पर्व पर गूंजी वैदिक मंत्रध्वनि – विश्व शांति हेतु संपन्न हुआ हवन

 

 

देहरादून, राजपुर रोड स्थित विश्व संवाद केंद्र में  दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में विश्व शांति एवं मानव कल्याण की भावना से हवन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक  धनंजय  ने उपस्थित स्वयंसेवकों को आगामी पंच दिवसीय दीप पर्व महोत्सव की अनंत हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

 

उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि यह पांच दिवसीय दीप महोत्सव सभी के जीवन में उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि, आत्मसंतोष, शांति, स्फूर्ति और ऊर्जा लेकर आए तथा सभी के जीवन में मंगल और कल्याण का संदेश दे।

 

धनंजय  ने सभी से आग्रह किया कि इस दीपावली पर स्वदेशी उत्पादों का अधिक से अधिक उपयोग करें और देश की आत्मनिर्भरता को सशक्त बनाने में योगदान दें। उन्होंने कहा कि “स्वदेशी अपनाना ही सच्चे अर्थों में राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है।”

 

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी स्वयंसेवकों ने विश्व शांति, मानव कल्याण और समाज में सद्भाव की स्थापना के लिए सामूहिक संकल्प लिया। हवन पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ और दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना को दोहराया गया।

कार्यक्रम में महानगर संघचालक पे चंद्रगुप्त विक्रम , क्षेत्र समरसता प्रमुख  लक्ष्मी प्रसाद जयसवाल जी,प्रांत प्रचार प्रमुख  संजय जी,विश्व संवाद केंद्र के अध्यक्ष  सुरेंद्र मित्तल जी,सचिव राजकुमार टोंक, विभाग प्रचारक धनंजय,विभाग सह कार्यवाह अरुण जी वह अनेक स्वयंसेवक बन्धु उपस्थित रहे

 

 

Related posts

सीएम घोषणाओं के तहत संचालित कार्यो को शीघ्र पूर्ण करें -डीएम

prabhatchingari

राजजात मानचित्र पर कुरुड़ व देवराला को अंकित करने को लेकर महाराज से मिला प्रतिनिधिमंडल

cradmin

पीएनबी हरित परिवहन को बढ़ावा देने के लिए 8.30% की शुरुआती दर से ई-वाहन ऋण की पेशकश कर रहा है

cradmin

38वें नेशनल गेम्स के प्रदेश के सभी पदक /मेडल विजेता होंगे महाभोज में शामिल

prabhatchingari

दिलों को छू गया अवनीन्द्र शियोलीकर के सितार वादन, मालिनी अवस्थी का हिन्दुस्तानी संगीत और गोवा के कलाकारों की धूम

prabhatchingari

उत्तराखंड सूचना कर्मचारी संघ (मुख्यालय) का चुनाव कार्यक्रम घोषित

prabhatchingari

Leave a Comment