Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

अवैध शराब निर्माण पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई…

 

 

देहरादून,  जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून एवं मसूरी की संयुक्त आबकारी टीम द्वारा ग्राम राजावाला, तहसील विकासनगर में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की गई।कार्यवाही के दौरान अभियुक्त रिंकू पुत्र चरण दास, निवासी ग्राम राजावाला के मकान से नौ प्लास्टिक की टंकियों में भरी लगभग 1800 किलोग्राम तैयार लहन तथा चार प्लास्टिक के जरिकेनों में रखी लगभग 80 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। मौके से शराब बनाने के उपकरण भी प्राप्त हुए। आबकारी टीम को देखकर अभियुक्त रिंकू मौके से फरार हो गया। बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। फरार अभियुक्त की तलाश जारी है। आबकारी विभाग द्वारा बताया गया कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी

 

Related posts

सदन में सो रहे नेताओं का सम्मान कांग्रेस मे ही संभव : चौहान

cradmin

विधानसभा अध्यक्ष ने नवरात्रि के पावन अवसर पर माँ कुंजापुरी देवी व माँ सुरकंडा देवी शक्तिपीठों के दर्शन कर पूजा अर्चना की

prabhatchingari

केदारनाथ में एम्स हॉस्पिटल का हेली हुआ दुर्घटना ग्रस्त

prabhatchingari

प्रोटीन ब्रेकथ्रू अवेयरनेस प्रोग्राम 2026: भारत में संतुलित पोषण और प्रोटीन जागरूकता की आवश्यकता पर केंद्रित पहल

cradmin

आज के सितारे: मिथुन और कन्या को लाभ, मेष को सतर्क रहने की सलाह

cradmin

यू. टी. यु. सॉफ्टवेयर घोटाले पर शासन की रिपोर्ट को झुठलाने पर फूटा छात्रों का गुस्सा

prabhatchingari

Leave a Comment