Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

अवैध शराब निर्माण पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई…

 

 

देहरादून,  जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून एवं मसूरी की संयुक्त आबकारी टीम द्वारा ग्राम राजावाला, तहसील विकासनगर में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की गई।कार्यवाही के दौरान अभियुक्त रिंकू पुत्र चरण दास, निवासी ग्राम राजावाला के मकान से नौ प्लास्टिक की टंकियों में भरी लगभग 1800 किलोग्राम तैयार लहन तथा चार प्लास्टिक के जरिकेनों में रखी लगभग 80 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। मौके से शराब बनाने के उपकरण भी प्राप्त हुए। आबकारी टीम को देखकर अभियुक्त रिंकू मौके से फरार हो गया। बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। फरार अभियुक्त की तलाश जारी है। आबकारी विभाग द्वारा बताया गया कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी

 

Related posts

श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी में खेलोत्सव 2025 का भव्य आगाज

cradmin

आरएसएस संबंधित शासनादेश आत्मघाती -गरिमा मेहरा दसौनी

prabhatchingari

कुलसारी – नेल ढालू मोटर मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो लोगों की मौत

cradmin

राशिफल: आज कन्या राशि जल्दबाजी से बचें, तीन राशियों की आर्थिक स्थिति मजबूत

cradmin

राज्य में उद्यमिता को नई उड़ान, ‘लखपति दीदी’ बनीं बदलाव की पहचान

cradmin

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बदीनाथ हाईवे पर भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण

prabhatchingari

Leave a Comment