Prabhat Chingari
उत्तराखंडस्वास्थ्य

रजत जयंती पर हर्षल फाउंडेशन ने शुरू किया ब्रेस्ट एवं सर्वाइकल कैंसर जागरूकता अभियान

 

 

देहरादून,  उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती (25 वर्ष) पूर्ण होने के उपलक्ष्य में, सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था हर्षल फाउंडेशन द्वारा ब्रेस्ट कैंसर एवं सर्वाइकल कैंसर जागरूकता अभियान की शुरुआत की जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

 

इस विशेष अभियान का शुभारंभ 9 नवम्बर 2025 को आर्य कन्या गुरुकुल, राजपुर रोड, देहरादून में किया जाएगा। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न विद्यालयों की छात्राएँ उपस्थित रहेंगी। यह अभियान पूरे वर्षभर उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में चलाया जाएगा।

 

संस्था की ट्रस्टी सेक्रेटरी  रमा गोयल ने पत्रकार वार्ता में बताया कि हर्षल फाउंडेशन पिछले 25 वर्षों से दिव्यांगों के पुनर्वास, सशक्तिकरण और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत है। संस्था द्वारा समय-समय पर दिव्यांग सहायता शिविर, कृत्रिम अंग वितरण, तथा महिला उद्यमियों के प्रशिक्षण एवं प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाता रहा है, जिससे अनेक लोगों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है।

 

उन्होंने आगे बताया कि संस्था नवयुवतियों में मासिक धर्म शिक्षा और स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में भी सक्रिय है। कई विद्यालयों में सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनें स्थापित की गई हैं, साथ ही पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी विविध जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

 

गोयल ने कहा, “कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से निपटने के लिए समय पर जानकारी, जाँच और वैक्सीनेशन अत्यंत आवश्यक हैं। यह अभियान न केवल महिलाओं के शारीरिक स्वास्थ्य के लिए, बल्कि उनके मानसिक और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण पहल है।”

 

हर्षल फाउंडेशन का यह अभियान आगे चलकर उत्तराखंड के सरकारी, निजी एवं पब्लिक स्कूलों में आयोजित किया जाएगा, ताकि अधिकाधिक महिलाओं एवं छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाया जा सके।

 

इस अवसर पर कल्पना अग्रवाल, कर्नल मन्हास, विजय कथूरिया एवं इन्द्रेश गोयल भी उपस्थित रहे।

 

 

 

Related posts

आतिथ्य प्रबंधन में शोध जरूरी

prabhatchingari

सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल योगेन्द्र डिमरी उत्तर प्रदेश में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नियुक्त

prabhatchingari

जनसुरक्षा सर्वोपरि – यातायात में बाधक बनी 6 शराब दुकानों के खिलाफ जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही

prabhatchingari

नशे के सौदागरों पर चमोली पुलिस का प्रहार, ज्योतिर्मठ में भारी मात्रा में चरस बरामद

cradmin

आवाज़ सुनो पहाड़ों की’ फिल्म फेस्टिवल 2026: 98 फिल्मों का आधिकारिक चयन घोषित

cradmin

राजकीय विद्यालयों में 80 हजार छात्र-छात्राओं ने लिया दाखिला

prabhatchingari

Leave a Comment