Prabhat Chingari
उत्तराखंडदुर्घटना

चमोली में शाम 6:47 पर भूकंप का झटका, केंद्र चमोली में — तीव्रता 3.4 मापी गई

 

 

चमोली (प्रदीप लखेड़ा) शाम भारतीय समयानुसार 18:47:18 बजे उत्तराखंड के चमोली जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 दर्ज की गई। इसका केंद्र चमोली क्षेत्र में और गहराई लगभग 5 किलोमीटर थी। हल्के झटकों के कारण स्थानीय लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल रहा, हालांकि किसी प्रकार की क्षति की सूचना नहीं है। भूकंप का विवरण: समय: 18:47:18 (IST), अक्षांश: 30.50 N, देशांतर: 79.34 E, गहराई: 5 किमी, केंद्र: चमोली, उत्तराखंड

जिलाधिकारी  गौरव कुमार ने बताया कि वर्तमान में स्थिति पूरी तरह सामान्य है। उन्होंने आमजन से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें।

प्रशासन द्वारा भूकंप से संबंधित स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

 

भूकंप से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नागरिक riseq.seismo.gov.in पर विजिट कर सकते हैं या BhooKamp App डाउनलोड कर सकते हैं।

 

 

 

Related posts

UCC, 2010 के बाद शादी हुई तो कराना होगा रजिस्ट्रेशन, छह महीने का वक्त…नहीं तो लगेगा जुर्माना!

prabhatchingari

दूरस्थ क्षेत्रों के शिक्षण संस्थानों को गोद लेकर किया जाएगा विकसित

prabhatchingari

भाजपा महानगर अध्यक्ष के द्वारा सभी ऑटो विक्रम पर ऑटो में सवार मोदी परिवार के पोस्टर को लगवाया

prabhatchingari

मंत्री ने दिये राज्य आंदोलनकारियों पर आधारित अभिलेखों एवं चित्रों की प्रदर्शनी लगाने के निर्देश

prabhatchingari

अप्रैल से चलेगी पहली मानसखण्ड एक्सप्रेस ट्रेन: महाराज*

prabhatchingari

धामी सरकार में बड़ा फेरबदल तय! मंत्रिमंडल विस्तार से बदलेगा सत्ता का गणित, नए चेहरों की एंट्री पक्की

cradmin

Leave a Comment