Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैलीमनोरंजन

उत्तराखंड रजत जयंती पर देहरादून में गूंजेगी हंसी — ‘डेरा कॉमेडी फेस्ट’ में जुटेंगे देश के कॉमेडी स्टार्स

 

 

देहरादून। उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती के उपलक्ष्य में इस वर्ष राजधानी देहरादून में देश का सबसे बड़ा हास्य महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। तीन दिवसीय ‘डेरा कॉमेडी फेस्ट’ का आयोजन 1, 2 व 3 नवंबर 2025 को नींबूवाला स्थित आईएचएम परिसर में किया जाएगा। इस भव्य आयोजन में भारतीय कॉमेडी जगत के सुपरस्टार्स — सुनील ग्रोवर, जाकिर खान, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, राजीव ठाकुर, चिंकी-मिंकी, गोपाल दत्त और परीतोष त्रिपाठी अपनी हंसी, व्यंग्य और विनोदमयी प्रस्तुतियों से दर्शकों को गुदगुदाने आ रहे हैं।यह पहली बार होगा जब देश के लोकप्रिय टेलीविजन शो ‘द कपिल शर्मा शो’ की टीम एक ही मंच पर देहरादून में प्रस्तुति देगी। सुनील ग्रोवर अपनी मशहूर नकलों — अमिताभ बच्चन, गुलज़ार और कपिल देव जैसी हस्तियों की अंदाजदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को लुभाएंगे। कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा अपने प्रसिद्ध ‘धरम-सनी’ एक्ट्स से दर्शकों को ठहाकों से भर देंगे। वहीं, हाल ही में न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में शो कर इतिहास रचने वाले जाकिर खान अपनी विशिष्ट शैली में स्टैंड-अप कॉमेडी पेश करेंगे। गोपाल दत्त का म्यूज़िकल कॉमेडी शो और जुड़वां बहनें चिंकी-मिंकी अपनी अनोखी संवाद शैली से माहौल को और भी खुशनुमा बनाएंगी। राजीव ठाकुर अपने तीखे वन-लाइनर्स और परीतोष त्रिपाठी अपनी हास्य कविताओं से दर्शकों को खूब गुदगुदाएंगे। डेरा कॉमेडी फेस्ट का उद्घाटन उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर राज्य के प्रमुख अभिनेताओं मुधांशु पांडे, शिवांगी जोशी, वरुण बोर, हेमानी शिवपुरी, बृजेंद्र काला, श्रुति पंवार, अंजलि जारी, स्वाति सेमवाल, अभिलियाल, प्रियांशु यूनियाल, सुनकर और हेमेश पांडे को भी सम्मानित किया जाएगा। डेरा कॉमेडी फेस्ट की परिकल्पना और क्रियान्वयन आशु मिश्रा, अविनाश मिश्रा और उनकी टीम द्वारा किया जा रहा है, जिन्हें उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर आयोजन का व्यापक अनुभव है। इस फेस्टिवल की संकल्पना उन रचनात्मक दिमागों ने की है, जिन्होंने ‘कॉमेडी सर्कस’, ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ और ‘द कपिल शर्मा शो’ जैसे प्रसिद्ध कार्यक्रमों में लेखक और निर्देशक के रूप में अपनी पहचान बनाई है। देहरादून की सुरम्य वादियों में यह हास्य महोत्सव मनोरंजन, रचनात्मकता और खुशियों का अद्भुत संगम साबित होगा।

 

 

 

Related posts

तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल में टिसमन का तीसरा संस्करण आरंभ

cradmin

एजेंटिक एआई है तकनीक का भविष्य…

cradmin

विश्व पृथ्वी दिवस पर युवाओं व कंपनियों से किया प्रकृति संरक्षण का आह्वान

prabhatchingari

नए वर्ष के दौरान ट्रैफिक जाम व दुर्घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश…

prabhatchingari

माँ डाटवाली मनोकामना सिद्ध पीठ के 222वें वार्षिकोत्सव का तृतीय दिवस श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंगा

cradmin

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने टिहरी हाइड्रो परिसर का दो दिवसीय सघन निरीक्षण किया

prabhatchingari

Leave a Comment