Prabhat Chingari
उत्तराखंडधर्म–संस्कृतिमनोरंजन

गढ़ कौथिक में लोक कलाकार दिखाएंगे उत्तराखंड की संस्कृति के रंग

 

देहरादून , गढ़वाल भ्रातृ मंडल संस्था की ओर से क्लेमनटाउन क्षेत्र में पांच दिवसीय गढ़ कौथिक का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, पारंपरिक कला और लोकसंगीत की झलक देखने को मिलेगी।

 

सोमवार को प्रेस क्लब देहरादून में आयोजित पत्रकार वार्ता में संस्था के अध्यक्ष ओ.पी. बहुगुणा और सचिव दीपक नेगी ने बताया कि यह आयोजन 5 नवंबर से 9 नवंबर तक चलेगा। गढ़ कौथिक में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही जीवंत प्रदर्शनी और विभिन्न स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जिनमें उत्तराखंड के विभिन्न जिलों—पौड़ी, टिहरी, चमोली आदि—की सांस्कृतिक विरासत झलकेगी। उन्होंने बताया कि गढ़ कौथिक के दौरान राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान भी किया जाएगा। यह संस्था द्वारा आयोजित 23वां कौथिक है। आयोजन के दौरान प्रमुख अतिथि इस प्रकार रहेंगे— 5 नवंबर: मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधायक विनोद चमोली, 6 नवंबर: मेयर सौरभ थपलियाल मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एबीएस एसोसिएट बिजेंद्र रावत, 7 नवंबर: प्रसिद्ध लोकगायक सौरभ मैठाणी सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे 8 नवंबर: हास्य कलाकार संदीप छिलबट दर्शकों का मनोरंजन करेंगे 9 नवंबर (समापन समारोह): मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विशिष्ट अतिथि ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के चेयरमैन प्रो. कमल घनसाला रहेंगे। पत्रकार वार्ता के दौरान उत्तम सिंह रौथाण, आलम सिंह भंडारी, बादर सिंह रावत, सुबोध नौटियाल, जितेंद्र खंतवाल, राजुल नौटियाल और मनोज भट्ट भी मौजूद रहे।

 

 

 

Related posts

जल शक्ति अभियान “कैच द रैन” VC मे CS ने किया जलस्रोतों के पुनर्जीवीकरण हेतु कार्य करने के लिए सरकारी विभागों को अनुमति प्रदान करने का अनुरोध

prabhatchingari

देवभूमि उद्यमिता योजना के स्टार्टअप बूट कैंप का हुआ समापन

prabhatchingari

शराब के नशे में सड़क पर उत्पात मचा रहे तीन युवक हिरासत में

cradmin

युवती की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा…

cradmin

नैनीताल टाइगर्स की दहाड़, ऋषिकेश फाल्कन्स की बल्लेबाजी बिखरी

cradmin

डीडी कॉलेज की फ्रेशर पार्टी में छात्र-छात्राओं ने मचाया धमाल

prabhatchingari

Leave a Comment