Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

दून पुलिस के लिए गर्व का पल — एसएसपी अजय सिंह हुए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित

 

 

देहरादून, उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती समारोह के शुभ अवसर पर आज दून पुलिस के लिए गौरव का क्षण रहा। रजत जयंती रैतिक परेड के दौरान माननीय राज्यपाल उत्तराखंड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून श्री अजय सिंह (IPS) को महामहिम राष्ट्रपति के सराहनीय सेवा पदक से अलंकृत किया। एसएसपी अजय सिंह को यह सम्मान उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली, अनुकरणीय नेतृत्व क्षमता, अपराध नियंत्रण में प्रभावी रणनीति और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए प्रदान किया गया है। उनकी सेवाओं ने देहरादून पुलिस को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाई है। राज्य स्थापना दिवस के इस विशेष अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल ने पदक प्रदान करते हुए कहा कि ऐसे अधिकारी प्रशासनिक सेवा की गरिमा को और ऊँचा उठाते हैं।इस सम्मान से न केवल दून पुलिस गौरवान्वित हुई है, बल्कि सम्पूर्ण उत्तराखण्ड पुलिस के लिए यह प्रेरणादायी क्षण बन गया है

Related posts

प्रदेश के छोटे उद्यमियों को ब्रांड बना रहा मॉल ऑफ देहरादून

prabhatchingari

कांग्रेस ने पांच लोकसभा सीटों में से तीन में प्रत्याशियों की घोषणा……

prabhatchingari

मौसम विभाग ने ओलावृष्टि व बारिश का अलर्ट जारी

prabhatchingari

कांवड़ मेला 2025: डीजीपी उत्तराखंड ने दिए सुरक्षा एवं समन्वय को लेकर सख्त निर्देश

cradmin

राज्य में प्रत्येक वर्ष प्रवासी उत्तराखण्ड दिवस मनाने की परम्परा आरम्भ की जाएगी

prabhatchingari

अवैध गतिविधियों पर ढिलाई महंगी पड़ी, दून पुलिस कप्तान का बड़ा एक्शन

cradmin

Leave a Comment