Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड को दी ₹8260.72 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

 

राज्य स्थापना दिवस पर 31 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

 

देहरादून, उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज प्रदेश को ₹8260.72 करोड़ की 31 विकास योजनाओं की सौगात दी। इनमें ₹7329.06 करोड़ की 19 योजनाओं का शिलान्यास तथा ₹931.65 करोड़ की 12 योजनाओं का लोकार्पण किया गया।प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड आज विकास के नए युग में प्रवेश कर रहा है। केंद्र सरकार राज्य के बुनियादी ढांचे, जल, ऊर्जा, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन क्षेत्रों में व्यापक विकास के लिए निरंतर सहयोग कर रही है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ये परियोजनाएं “विकसित उत्तराखंड-2030” के लक्ष्य को नई गति प्रदान करेंगी।

₹7329.06 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

सिंचाई विभाग,सौंग बांध पेयजल परियोजना (देहरादून-टिहरी) – ₹2491.96 करोड़

130 मीटर ऊँचा बांध बनाकर देहरादून को 150 एमएलडी पेयजल उपलब्ध होगा।

जमरानी बांध पेयजल परियोजना (नैनीताल) – ₹2584.10 करोड़

बहुउद्देशीय परियोजना से पेयजल, सिंचाई व 14 मेगावाट बिजली उत्पादन।

प्रमुख परियोजनाएं, अलकनंदा नदी तट पर भूस्खलन व तट संरक्षण कार्य, ज्योतिर्मठ (चमोली) – ₹100.53 करोड़

धारचूला (पिथौरागढ़) में काली नदी तट पर बाढ़ सुरक्षा कार्य – ₹140.22 करोड़

पीपलकोटी (चमोली) में 400 केवी स्विचिंग उपसंस्थान – ₹340.29 करोड़

घनसाली (टिहरी) में 220 केवी उपसंस्थान – ₹277.23 करोड़

बनबसा (चम्पावत) में 220 केवी उपसंस्थान – ₹223.71 करोड़

शासकीय भवनों में सोलर पावर प्लांट – ₹129.37 करोड़

लोहाघाट (चम्पावत) में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज – ₹256.96 करोड़

लोक निर्माण विभाग की 10 सड़क योजनाएं – ₹127.43 करोड़

चौरासी कुटिया पुनरोद्धार कार्य, यमकेश्वर (राजाजी टाइगर रिजर्व) – ₹100.89 करोड़

विभिन्न पॉलिटेक्निक संस्थानों में भवन निर्माण – ₹100.67 करोड़

टिहरी व देहरादून में पर्यटन विकास कार्य – ₹58.21 करोड़

देहरादून व हल्द्वानी में तीमारदार रैन बसेरा – ₹55.00 करोड़

खानपुर उप जिला चिकित्सालय भवन – ₹39.42 करोड़

कपकोट, कर्णप्रयाग व नानकमत्ता में पेयजल योजनाएं – ₹79.83 करोड़

लालकुआं दुग्ध संघ में अत्याधुनिक दुग्धशाला – ₹80.77 करोड़

पौड़ी में पेयजल योजना – ₹15.16 करोड़

भरसार विश्वविद्यालय में चैनलिंक फेंसिंग कार्य – ₹11.48 करोड़

₹931.65 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण, धारचूला (पिथौरागढ़) में 220/33 केवी बरम उपसंस्थान – ₹161.98 करोड़

देहरादून में 132 केवी बिंदाल-पुरकुल पारेषण लाइन – ₹38.71 करोड़

शासकीय भवनों में सौर ऊर्जा संयंत्र – ₹32.61 करोड़

देहरादून में अमृत 1.0 जलापूर्ति योजना – ₹128.56 करोड़

पॉलिटेक्निक संस्थानों के भवन निर्माण – ₹126.27 करोड़

लोक निर्माण विभाग की 10 सड़क योजनाएं – ₹110.03 करोड़

पिथौरागढ़, बागेश्वर व श्रीनगर में पम्पिंग पेयजल योजनाएं – ₹80.81 करोड़

बेलपट्टी ग्राम समूह पेयजल योजना, गंगोलीहाट – ₹57.50 करोड़

धारचूला में भूस्खलन उपचार कार्य – ₹84.09 करोड़

देहरादून व पिथौरागढ़ में बाढ़ सुरक्षा कार्य – ₹66.57 करोड़

प्रिसिशन मैन्युफैक्चरिंग कार्यशाला, कौशल विकास विभाग – ₹25.91 करोड़

हल्द्वानी स्टेडियम में हॉकी ग्राउंड (एस्ट्रोटर्फ) – ₹18.61 करोड़

इन योजनाओं से राज्य के पेयजल, सिंचाई, ऊर्जा, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल व पर्यटन क्षेत्रों में नए अवसर खुलेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह निवेश आने वाले वर्षों में उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

 

 

Related posts

उत्तराखण्ड @25ः लुकिंग बैक-लुकिंग फ़ॉरवर्ड” पुस्तक का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

cradmin

निर्धारित समय-सीमा में पूरे हों जमरानी और सौंग बांध प्रोजेक्ट: मुख्य सचिव

cradmin

खेल मंत्री ने लोहाघाट स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम का भी किया निरीक्षण,अधिकारियों को दिये निर्देश

prabhatchingari

SDRF, उत्तराखंड पुलिस के जवान राजेन्द्र नाथ ने दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी पर लहराया भारतीय ध्वज

prabhatchingari

आपदा प्रभावित क्षेत्रों सरखेत और घंतूकासेरा का स्थलीय निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

cradmin

Maulyar Book Cafe Blooms: A literary twist served with appetizing meals

prabhatchingari

Leave a Comment