Prabhat Chingari
उत्तराखंडमनोरंजनव्यापार

जनजातीय युवाओं के हुनर को मंच देना सराहनीय: रेखा आर्या 

 

 

देहरादून,  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी परिसर में ‘उतरांगन 2025’ हस्तशिल्प एवं शिल्पकला मेले का आयोजन उत्साह एवं सांस्कृतिक समृद्धता के साथ किया गया। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे जनजातीय समुदायों के युवा अपने हस्तशिल्प उत्पादों के साथ कला का प्रदर्शन कर रहे हैं।

 

मुख्य अतिथि, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मेले का उद्घाटन करते हुए कहा,

कि उत्तराखंड की जनजातियां स्वरचित हस्तशिल्प और कलात्मक उत्पादों की समृद्ध परंपरा का निरंतर विस्तार कर रही हैं। जब यहां आए युवा वापस जाएं, तो वे उत्तराखंड की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और हस्तशिल्प समृद्धता की याद एवं सीख लेकर जाएं।

 

रेखा आर्या ने कहा कि सरकार वोकल फॉर लोकल, स्थानीय उत्पादों और हस्तशिल्प की वैश्विक ब्रांडिंग के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इस अनूठे मेले को उन्होंने प्रदेश के हस्तशिल्प विकास की दिशा में ‘मील का पत्थर’ बताया।

 

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने युवाओं द्वारा लगाए गए सभी स्टालों पर जाकर उत्पादों की जानकारी हासिल की और युवाओं को उत्तराखंड के विभिन्न पर्यटन स्थल व मंदिरों में आने का निमंत्रण भी दिया।

 

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ. अमित आर भट्ट, एचओडी फैशन डिजाइनिंग डॉ. ज्योति छाबड़ा, डायरेक्टर इंफ्रास्ट्रक्चर ग्राफिक एरा ग्रुप डॉ. सुभाष गुप्ता सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Related posts

सामाजिक कार्यों का दायरा बढ़ाएगी गोर्खाली सुधार सभा

prabhatchingari

समग्र शिक्षा के तहत 1200 करोड़ स्वीकृतः डॉ. धन सिंह रावत

prabhatchingari

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, प्रदेश की खुशहाली की कामना

cradmin

एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी ने सैटेलाइट रिसेप्शन और रेडियो एस्ट्रोनॉमी के लिए ग्राउंड स्टेशन की स्थापना की

prabhatchingari

मुख्यमंत्री धामी ने खेल महाकुंभ 2024 का किया उद्घाटन

prabhatchingari

अनुसूचित जाति की भूमि पर कब्जे का प्रयास: लेखपाल की संदिग्ध भूमिका, एसएसपी को FIR में नामजद करने के निर्देश

cradmin

Leave a Comment