Advertisement

वेल्हम गर्ल्स स्कूल ने जीता डीडीपीएसए सीनियर गर्ल्स बास्केटबॉल फाइनल

By: Naveen Joshi

On: Tuesday, November 18, 2025 10:21 PM

Google News
Follow Us

 

 

देहरादून*: डीडीपीएसए सीनियर गर्ल्स इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल आज द आर्यन स्कूल में कैम्ब्रियन हॉल स्कूल और वेल्हम गर्ल्स स्कूल के बीच खेला गया। वेल्हम गर्ल्स स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 35–8 से जीत दर्ज कर डीडीपीएसए 2025 का खिताब अपने नाम किया।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैम्ब्रियन हॉल स्कूल के प्रिंसिपल सैमुअल जैदीप उपस्थित रहे।

 

वेल्हम गर्ल्स स्कूल की सताक्षी को ‘मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर’ से सम्मानित किया गया, जबकि कैम्ब्रियन हॉल स्कूल की आयुष्मा को ‘मोस्ट प्रॉमिसिंग प्लेयर’ चुना गया।

 

टूर्नामेंट में द आर्यन स्कूल, वेल्हम गर्ल्स स्कूल, दून गर्ल्स स्कूल, कैम्ब्रियन हॉल स्कूल , सेंट थॉमस कॉलेज, शिगाली हिल्स गर्ल्स इंटरनेशनल स्कूल, द ओएसिस और मोरावियन इंस्टिट्यूट सहित कई स्कूलों ने सहभागिता की।

 

द आर्यन स्कूल की प्रिंसिपल बी. दासगुप्ता ने विजेता टीम को बधाई दी और सभी प्रतिभागियों की उत्कृष्ट खेल भावना की प्रशंसा की।

 

उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “प्रत्येक टीम द्वारा दिखाया गया जोश, उत्साह और दृढ़ता वाकई सराहनीय है। यह टूर्नामेंट खूबसूरती से दर्शाता है कि खेल टीमवर्क, अनुशासन और धैर्य जैसे गुणों को कैसे विकसित करता है। वेल्हम गर्ल्स स्कूल को उनकी शानदार जीत और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई।”

 

कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण समारोह और रेफरीज़ को सम्मानस्‍वरूप मोमेंटो प्रदान करने के साथ हुआ।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 29, 2026

October 29, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

Leave a Comment