Prabhat Chingari
उत्तराखंडधर्म–संस्कृतिमनोरंजनयात्रा

भगवान श्री सत्य साईं बाबा जन्म शताब्दी वर्ष पर भव्य रथ यात्रा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम

सुभाष नगर में प्रेम, सेवा और सांस्कृतिक छटा का हुआ अनुपम संगम

देहरादून, । भगवान श्री सत्य साईं बाबा की जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर “सबसे प्रेम — सबकी सेवा” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने हेतु श्री सत्य साईं मंदिर, सुभाष नगर द्वारा भव्य रथ यात्रा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

रथ यात्रा सुभाष नगर के विभिन्न क्षेत्रों एवं मार्गों से होते हुए  सहगल जी के आवास, टर्नर रोड तक पहुँची। निर्धारित विश्राम के बाद पुनः भगवान श्री सत्य साईं की प्रेम प्रवाहिनी रथ यात्रा वापस मंदिर परिसर के लिए रवाना हुई। वापसी पर श्री सत्य साईं मंदिर में भव्य नारायण सेवा का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और कार्यक्रम में सहभागी बने।

कार्यक्रम में उत्तराखंड कुमाऊँ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को खूबसूरती से प्रदर्शित किया गया। समिति द्वारा संचालित दिव्यांग बच्चों के आश्रम के बाल कलाकारों ने ‘आदि योगी नृत्य नाटक’ की प्रभावशाली प्रस्तुति दी। वहीं डी.ए.वी. (पी.जी.) कॉलेज की छात्राओं ने शिव विवाह तथा पारंपरिक चंडी जागर का मनमोहक मंथन प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री सत्य साईं मंदिर सुभाष नगर के अध्यक्ष नरेश धीर, बिना जोशी, चांद वल्लभ ,सहगल, उधम सिंह नगर से जोनल समन्वयक  शिव कुमार गर्ग, हल्द्वानी से जिला अध्यक्ष  नेगी, हरिद्वार जिला अध्यक्ष  अमित शर्मा, रुड़की समिति से  मुन्शी राम अरोरा, रुड़की समिति संयोजक प्रदीप भण्डारी,  प्रीतम चन्दना, विशाल राज,  पूर्णिमा बुग्गा,  संतोष चन्दना,  अरोरा अंटी,  कनक राज आदि विशिष्टजन उपस्थित रहे।

प्रेम प्रवाहिनी रथ का स्वागत पारंपरिक ढोल-दमाऊँ की थाप पर किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय और उल्लासपूर्ण वातावरण से गुंजायमान हो उठा।

Related posts

शिवमन्दिर के पास मोटरसाइकिल हुई दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

prabhatchingari

16वीं उत्तराखंड स्टेट योगासन चैम्पियनशिप में जीता स्वर्ण

prabhatchingari

नन्हे मुन्ने बच्चों के डिग्री एवं प्रमाण-पत्र प्राप्त कर चेहरे खिले…

cradmin

IGI ने रचा ग्रोथ का रिकॉर्ड, Q4 में राजस्व और EBITDA में जबरदस्त बढ़त

cradmin

टैलेंटेक्स 2025 के सफल 532 छात्रों को प्रदान की गई छात्रवृति

prabhatchingari

सीएम ने किया राज्य की तीन हवाई सेवाओं का वर्चुअल उदघाटन

prabhatchingari

Leave a Comment