Advertisement

, ,

सनव–सिविक ने विशेष बच्चों संग बांटी खुशियाँ, जिलाधिकारी परिवार का अनोखा प्रयास

By: Naveen Joshi

On: Friday, November 21, 2025 8:11 PM

Google News
Follow Us
------

 

 

देहरादून। जिलाधिकारी  के पुत्र मास्टर सनव बंसल ने आज आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर, साधुराम के बच्चों के साथ अपना जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। मास्टर सनव और उनके छोटे भाई सिविक ने बच्चों के साथ केक काटा और आपस में खुशियाँ बांटीं। बच्चों ने कागज से बना गुलदस्ता भेंट कर सनव को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं।

 

जिलाधिकारी की धर्मपत्नी  सुरभि बंसल अपने दोनों बच्चों के साथ सेंटर पहुँचीं और बच्चों के बीच सरल, संवेदनशील माहौल में जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया। इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों में डीएम परिवार को अपने बीच पाकर उत्साह देखा गया। सभी बच्चे एक-दूसरे के साथ खेलते, हँसते और जन्मदिन का आनंद लेते नजर आए।

 

जिलाधिकारी द्वारा बेटे का जन्मदिन जरूरतमंद एवं रेस्क्यू किए गए बच्चों के साथ मनाना सामाजिक संवेदनशीलता का संदेश देता है। कार्यक्रम के दौरान सेंटर के कर्मचारियों, शिक्षकों और बच्चों ने मास्टर सनव को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर में बालश्रम और भिक्षावृत्ति की परिस्थिति से रेस्क्यू किए गए बच्चों को सुरक्षित वातावरण, परामर्श, नियमित अध्ययन, व्यक्तित्व विकास और जीवन कौशल से संबंधित गतिविधियाँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। अब तक 103 बच्चों को माइंड रिफॉर्म कर मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ा गया है, जबकि 50 बच्चे स्कूल में दाखिले के लिए तैयार हो चुके हैं, जिन्हें शीघ्र ही औपचारिक शिक्षा से जोड़ा जाएगा।

 

सेंटर में योग, संगीत, खेल तथा अन्य रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने और सामाजिक मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयास निरंतर जारी हैं। जिला प्रशासन ने यह साबित किया है कि संवेदनशीलता और सहयोग की भावना से बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए जा सकते हैं।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment